यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lava Blaze सीरीज में एक नए Smartphone की होने जा रही एंट्री, सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखी फोन की झलक
Lava Blaze 2 5G Launching Soon In India लावा ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक Lava Blaze Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। सितंबर में लॉन्च हुए इस फ ...और पढ़ें

HighLights
- लावा अपने यूजर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है।
- नए फोन Lava Blaze 2 5G को लेकर कंपनी ने टीजर वीडियो शेयर किया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लावा ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक Lava Blaze Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। सितंबर में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत 13 हजार से भी कम रखी गई।
एक बार फिर कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। लावा ब्लेज सीरीज में एक नए स्मार्टफोन को ला रही है।
जल्द पेश होने जा रहा है Lava Blaze 2 5G
दरअसल, लावा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ब्लेज सीरीज के नए हैंडसेट को लाए जाने की जानकारी दी है। कंपनी ने नए फोन का नाम Blaze 2 5G बताया है।
ब्लेज Lava Blaze 2 5G स्मार्टफोन को लेकर सामने आए टीजर वीडियो में फोन की एक झलक देखने को मिल रही है। टीजर वीडियो में फोन का बैक साइड नजर आ रहा है। फोन के बैक साइड पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखा जा रहा है। बता दें, लावा का नया फोन Blaze 2 series का तीसरा हैंडसेट होगा।
Blaze 2 series में दो फोन हो चुके हैं पेश
लावा ने अपने यूजर्स के लिए Blaze 2 series में दो हैंडसेट पेश किए हैं। Lava Blaze 2 और Lava Blaze 2 Pro फोन को कंपनी ने इसी साल पेश किया था।
Get ready to witness something incredible!#LordOf5G #Blaze25G #LavaMobiles #ProudlyIndian pic.twitter.com/6MGbkaeKa2
— Lava Mobiles (@LavaMobile) October 22, 2023
भारत में Lava Blaze 2 5G की लॉन्चिंग से जुड़ा पहला टीजर कल सामने आया था। आज Lava Blaze 2 5G फोन का दूसरा टीजर शेयर किया गया है।
खबरें और भी
बता दें, Lava Blaze 2 5G के पूरे डिजाइन और लुक से अभी पर्दा नहीं हटा है। नया स्मार्टफोन कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसको लेकर भी कंपनी की ओर से अभी किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।
आने वाले दिनों में कंपनी Lava Blaze 2 5G की लॉन्चिंग डेट और फोन के कुछ की स्पेक्स को लेकर जानकारी जारी कर सकती है।