Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Black कलर ऑप्शन में कल लॉन्च हो रहा लावा का तगड़ा Smartphone, ऐसी होंगी खूबियां

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 09:30 AM (IST)

    लावा कल अपने यूजर्स के लिए एक नया फोन लाने जा रहा है। नया फोन ब्लेज सीरीज में Lava Blaze Curve 5G के नाम से लाया जा रहा है। इस फोन को कंपनी ने अभी तक ...और पढ़ें

    Black कलर ऑप्शन में कल लॉन्च हो रहा लावा का तगड़ा Smartphone
    Black कलर ऑप्शन में कल लॉन्च हो रहा लावा का तगड़ा Smartphone

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है। मार्च के इस पहले हफ्ते में ही एक के बाद एक नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग लिस्ट हो चुकी है।

    आज सैमसंग अपने ग्राहकों के लिए Galaxy F15 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। वहीं, कल नथिंग और लावा अपने ग्राहकों के लिए नया फोन ला रहे हैं।

    किन कलर ऑप्शन में आ रहा नया फोन

    बात करें लावा की तो कंपनी अपने ग्राहकों के लिए ब्लेज सीरीज में नया फोन ला रही है। इस नए फोन को Lava Blaze Curve 5G है।

    इस फोन को अभी तक कंपनी ग्रीन कलर ऑप्शन में टीज कर रही थी। अब हाल ही में लावा ने अपने एक्स हैंडल पर फोन का नया टीजर जारी किया है।

    इस नए टीजर में यह फोन ब्लैक कलर ऑप्शन में दिखा है। मालूम हो कि कंपनी इस फोन को 5 March, 2024 को लक्षद्वीप से लाइव करेगी।

    ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy F15: आज लॉन्च होगा 6000 mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर वाला फोन, बजट सेगमेंट में होगी एंट्री

    किन खूबियों के साथ आ रहा नया लावा फोन

    खूबियों की बात करें तो कंपनी ने फोन को लेकर कलर ऑप्शन के साथ-साथ प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज, डिस्प्ले को लेकर भी जानकारियां दी हैं-

    • कंपनी इस नए फोन को MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट के साथ ला रही है।
    • रैम और स्टोरेज की बात करें तो फोन LPDDR5 8GB रैम और UFS 3.1 256GB स्टोरेज के साथ लाया जा रहा है।
    • कंपनी का नया फोन एक्सटेंडेड रैम के साथ आ रहा है। यानी रैम को बढ़ाकर 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।
    • डिस्प्ले की बात करें तो नया फोन Curve-O-lutionary 120Hz कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है।