5,000mAh बैटरी और 8GB RAM वाले सस्ते फोन की सेल आज से, कीमत 7,999 रुपये से शुरू
लावा बोल्ड एन2 प्रो की सेल आज से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही है। यह बजट स्मार्टफोन 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 6.75-इंच 120Hz HD+ डि ...और पढ़ें

5,000mAh बैटरी और 8GB RAM वाले सस्ते फोन की सेल आज से, कीमत 7,999 रुपये से शुरू

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लावा ने कुछ वक्त पहले ही अपना नया Lava Bold N2 डिवाइस लॉन्च किया था, जिसके बाद कंपनी ने Bold N2 Pro को लॉन्च किया जो थोड़ा ज्यादा प्रीमियम वर्जन है। हालांकि इस फोन की कीमत भी 10 हजार रुपये से कम है। ऐसे में अगर आप भी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आज से इस नए वाले Lava Bold N2 Pro की सेल शुरू हो रही है।
डिवाइस में Unisoc चिपसेट देखने को मिल रहा है जिसके साथ एक ठीक-ठाक बैटरी और 120 Hz की बड़ी डिस्प्ले मिल रही है। ये फोन 10,000 रुपये से कम कीमत में एक बेहतरीन ऑप्शन में से एक लग रहा है। चलिए पहले फोन के सभी फीचर्स जान लेते हैं...
Lava Bold N2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लावा के इस डिवाइस में 6.75-इंच का 120 Hz HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Unisoc T7250 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में 4 GB RAM और एक्स्ट्रा 4GB वर्चुअल RAM सपोर्ट भी मिल रहा है, यानी फोन में कुल 8GB RAM मिल रही है। डिवाइस में 128 GB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे microSD कार्ड के जरिए और बढ़ाया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये बजट स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और एक क्लियर, ब्लोटवेयर-फ्री एक्सपीरियंस के साथ-साथ एक बड़ा OS अपडेट और दो साल के सिक्योरिटी पैच ऑफर कर रहा है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 50 MP का प्राइमरी रियर कैमरा सेल्फी के लिए 8 MP का कैमरा है।
खबरें और भी
Lava के इस नए बजट डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी और USB-C पोर्ट के जरिए 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में IP54 रेटिंग, सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm हेडफोन जैक और 4G LTE, Wi-Fi और Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं।
Lava Bold N2 Pro की कीमत
कीमत की बात करें तो Lava Bold N2 Pro की कीमत 4 GB + 128 GB वाले सिंगल वेरिएंट के लिए 7,999 रुपये से शुरू होती है। इस फोन की सेल 6 अप्रैल यानी आज दोपहर 12:00 बजे (IST) से Flipkart पर शुरू होगी। यह डिवाइस Aurora Gold और Eclipse Grey कलर ऑप्शन में आता है।