विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5,000 mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और कीमत सिर्फ 7,999 रुपये

Updated: Thu, 27 Aug 2026 12:30 PM (IST)

लावा ने अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Lava Bold N4 Lite लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। इसमें ...और पढ़ें

5,000mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और कीमत सिर्फ 7,999 रुपये

5,000mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और कीमत सिर्फ 7,999 रुपये


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने एंट्री-लेवल सेगमेंट में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Lava Bold N4 Lite के नाम से पेश किया है। ये फोन कंपनी ने बजट सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है। साथ ही इस फोन में बड़ी डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी, 4G कनेक्टिविटी और Android 16 Go Edition जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। चलिए पहले इस फोन की कीमत जान लेते हैं...

Lava Bold N4 Lite की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Lava Bold N4 Lite की शुरुआती कीमत 8,099 रुपये रखी गई है लेकिन इस वक्त कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत फोन को सिर्फ 7,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है। इसकी सेल Amazon.in पर 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Lava Bold N4 Lite के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Lava Bold N4 Lite में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है। डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। साथ ही डिवाइस में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी रेटिंग भी मिल रही है। यह फोन Empire Gold और Ghost Silver कलर में जल्द ही खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर 28nm UNISOC 9863A प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस में इसमें PowerVR GE8322 GPU दिया गया है। फोन में 3GB फिजिकल RAM है, जिसे वर्चुअल RAM की मदद से एक्स्ट्रा 3GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में 32GB इंटरनल स्टोरेज भी है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 64GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Lava Bold N4 Lite के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए लावा के इस बजट फोन में 8MP का सिंगल रियर कैमरा और LED फ्लैश मिल रही है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

इसके अलावा इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो, USB Type-C पोर्ट, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 4.2 और GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।

यह भी पढ़ें- 7,900 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल आज से, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.9-इंच की डिस्प्ले भी