Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lenovo के Transparent लैपटॉप को लेकर मिली ये जानकारी, MWC 2024 में किया जाएगा पेश

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 01:30 PM (IST)

    Lenovo इस ट्रांसपेरेंट लैपटॉप को रिसेप्शनिस्टों और वर्किंग प्रोफेशनल्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन कर रही है। हाल ही में एक टिपिस्टर के द् ...और पढ़ें

    Lenovo के ट्रांसपेरेंट लैपटॉप की तस्वीरें सामने आई हैं। (फोटो- X @evleaks)
    Lenovo के ट्रांसपेरेंट लैपटॉप की तस्वीरें सामने आई हैं। (फोटो- X @evleaks)

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लेनोवो इन दिनों एक ट्रांसपेरेंट लैपटॉप पर काम कर रही है। इस अपकमिंग लैपटॉप को कई उन्नत फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। Lenovo के ट्रांसपेरेंट लैपटॉप को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) में शोकेस किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में इस लैपटॉप के डिजाइन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

    आकर्षक डिजाइन के साथ होगी एंट्री

    रिपोर्ट्स की माने तो लेनोवो इस ट्रांसपेरेंट लैपटॉप को रिसेप्शनिस्टों और वर्किंग प्रोफेशनल्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन कर रही है। हाल ही में एक टिपिस्टर के द्वारा आगामी डिवाइस की कुछ तस्वीरें X पर साझा की गई हैं। जिनसे पता चलता है लेनोवो के इस ट्रांसपेरेंट लैपटॉप को बेहद आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।

    लेनोवो के कॉन्सेप्ट लैपटॉप की सामने आई तस्वीरें से पता चलता है कि इसमें ट्रांसपेरेंट स्क्रीन के अलावा फ्लैट टच सेंसिटिव कीबोर्ड (Touch-sensitive keyboard) होगा। तस्वीर में एक डिवाइस के बगल में एक स्टाइलस भी दिखाई दे रहा है।

    ये भी पढ़ें- Vivo Y200e 5G में होगी बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर, लॉन्च से पहले ऑफिशियली हुआ टीज

    इससे पता चलता है कि डिवाइस यूजर्स को इसके डिस्प्ले पर डूडल बनाने का भी फीचर दे सकता है। लैपटॉप पर दिखाए गए वॉलपेपर से संकेत मिलता है कि ये विंडोज 11 के साथ आ सकता है।

    MWC 2024 में शोकेस की उम्मीद

    Lenovo के ट्रांसपेरेंट लैपटॉप को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं। अब उम्मीद है कि इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) में शोकेस किया जा सकता है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि टेक निर्माता के द्वारा लैपटॉप के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    ये भी पढ़ें- ट्रांसपेरेंट लैपटॉप लाने की तैयारी में Lenovo, मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में हो सकता है लॉन्च

    खबरें और भी