Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lenovo जल्द लॉन्च करेगा डुअल डिस्प्ले वाला लैपटॉप Yoga 2, Asus Zenbook Flip से होगा मुकाबला

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jun 2018 02:18 PM (GMT+05:30)

    चीन के ताइवान शहर में चल रहे कम्यूटैक्स 2018 में लेनोवो ने अपना नेक्सट जेनरेशन लैपटॉप योगा 2 प्रदर्शित किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन के ताइवान शहर में चल रहे कम्यूटैक्स 2018 में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनी लेनोवो ने अल्ट्रा-स्लीम लेपटॉप योगा बुक 2 प्रदर्शित किया। कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए योगा 520 लैपटॉप का नेक्स्ट जेनरेशन लैपटॉप बताया है। कंपनी ने इसे अभी लॉन्च नहीं किया है, इस लैपटॉप को आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।

    लेनोवो योगा बुक 2 के फीचर्स

    कंपनी ने इस लैपटॉप के सभी फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। लेनोवो के दावे के मुताबिक यह एक अल्ट्रा-स्लीम और लाईट वेट लैपटॉप होगा, जिसका वजन बहुत कम है। साथ ही इसमें डुअल टच स्क्रीन डिस्पले दी गई है। लैपटॉप के बारे में मिली अन्य जानकारी के मुताबिक इसमें फास्ट परफार्मेंस के लिए इंटेल का सीपीयू (सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) लगाया है। की बोर्ड की एक्यूरेसी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया गया है। लेनोवो के अलावा आसुस ने भी डुअल डिस्प्ले वाले लैपटॉप प्रेकॉग कनवर्टेबल की घोषणा की है। हांलाकि इसके अन्य फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन इस लैपटॉप का सीधा मुकाबला Asus Zenbook Flip S से हो सकता है।

    Asus Zenbook Flip S के फीचर्स

    ‘जेनबुक फ्लिप एस’ में 13.3 इंच का फुलएचडी टच स्क्रीन डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। लैपटॉप की स्क्रीन का एस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। लैपटॉप में पतले बैजल्स हैं। लैपटॉप में 8th जेनरेशन का कोर आई7 प्रोसेसर लगा है। डिवाइस विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। लैपटॉप में 16 जीबी की LPDDR3 रैम लगी है। इसके साथ इसमें 512 जीबी का SATA3 SSD इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस में इंटेल यूएचजी ग्राफिक्स 620 का ग्राफिक्स लगा है। लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 11 घंटे का बैकअप देता है।

    लेनोवो थिंकपैड P52 की तस्वीर हुई लीक

    लेनोवो के एक और अपकमिंग लैपटॉप थिंकपैड P52 की तस्वीर लीक हो गई है। यह लैपटॉप कब लॉन्च होगा इसके बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लीक हुई तस्वीर से लगता है कि यह थिंकपैड P51 को रिप्लेस कर देगी। लीक हुई तस्वीर से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें एनविडिया क्वॉडरो P3200 जीपीयू हो सकता है। वहीं इसके की-बोर्ड में ज्यादा बेजल दिया गया है। इसके अलावा पिछले लैपटॉप के मुकाबले डिजाइन में बदलाव किया है, जिसमें थिंक शटर और इंफ्रारेड कैमरा भी दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें :

    अब फेक न्यूज पर लगेगी ब्रेक ! गूगल और एप्पल ने उठाए कई जरूरी कदम

    एप्पल से लेकर सैमसंग के वायरलेस चार्जर इन कारणों से नहीं हो सके सफल

    आइफोन X की तरह दिखा सैमसंग का स्मार्टफोन, नॉच से लेकर डिस्प्ले तक है कॉपी