Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    LG ने पेश किया इंसानों की तरह काम करने वाला AI Robot, जानें इसमें क्या दिए गए हैं फीचर्स

    By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 02:00 PM (IST)

    एलजी ने CES 2024 में खास तरह का रोबोट (LG AI Robot) पेश किया है। एलजी के द्वारा इसे एआई एजेंट के नाम से लाया गया है। एआई रोबोट में मल्टी-मॉडल तकनीक का ...और पढ़ें

    एलजी ने CES 2024 में खास तरह का रोबोट पेश किया है।
    एलजी ने CES 2024 में खास तरह का रोबोट पेश किया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरियन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी भले ही अब स्मार्टफोन नहीं बनाती है। लेकिन समय-समय पर इसके नए गैजेट्स आते रहते हैं। हाल ही में एलजी ने CES 2024 में खास तरह का रोबोट (LG AI Robot) पेश किया है। एलजी के द्वारा इसे एआई एजेंट के नाम से लाया गया है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं कि इस रोबोट में क्या कुछ खास दिया गया है।

    LG के एआई रोबोट की खास बातें

    एलजी के द्वारा कहा गया है कि एआई रोबोट में मल्टी-मॉडल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह इंसानों की तरह कई तरह के काम करने में सक्षम है। एआई रोबोट एक जगह से दूसरी जगह आसानी से मूव कर सकता है। इतना ही नहीं इसके जरिये घर के काम भी किए जा सकते हैं।

    • एआई रोबोट तस्वीरों की पहचान कर सकता है।
    • दिए गए डायरेक्शन को ये आसानी से समझ लेता है।
    • इसमें क्वालकॉम के द्वारा विकसित की गई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
    • इसमें दिए गए सेंसर्स घर की एयर क्वालिटी और तापमान के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- 1 जनवरी से बदल गए Sim Card से जुड़े ये नियम, खरीदने से पहले KYC करना होगा अनिवार्य

    LG AI Robot का डिजाइन

    इस रोबोट का डिजाइन देखने में अलग लगता है। एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस रोबोट में मूव करने के लिए दो व्हील प्रदान किए गए हैं। कंपनी ने कहा है कि मॉडल आपकी बातों को समझने के लिए नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग मॉडल का इस्तेमाल करता है।

    खबरें और भी

    क्या होगा फायदा?

    इस एआई रोबोट में इंसान के द्वारा दिए गए इमोशन को समझने की भी क्षमता है, इतना ही नहीं ये मूविंग के जरिये इमोशन्स के जवाब भी देने का प्रयास करता है। यह रोबोट सिक्योरिटी गार्ड की जगह पर काम कर सकता है। इसे कोई भी काम करने के लिए दिशा-निर्देश देने की जरूरत होती है। इसको घर में उपलब्ध अन्य गैजेट्स से कनेक्ट किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- प्राइवेसी प्रोटेक्शन के लिए वॉट्सऐप वेब को जल्द मिलेगा Username Search Feature, चल रही है टेस्टिंग