यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
LinkedIn यूजर्स को मिला इंस्टाग्राम जैसा वीडियो फीचर, जानिए कैसे करना है यूज?
लिंक्डइन ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट किया है। यह इंस्टाग्राम की रील्स की तरह ही काम करता है। फिलहाल इसे एंड्रॉइड यूजर्स को ही ऑफर किया गया ह ...और पढ़ें

HighLights
- LinkedIn यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट किया गया है
- यह इंस्टाग्राम के रील फीचर की तरह ही काम करता है
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लिंक्डइन ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट करना शुरू दिया है। अब लिंक्डइन पर चुनिंदा यूजर्स को एक स्पेसिफिक वीडियो टैब दिखना शुरू हो गई है। इसके बारे में मार्च में पहली बार जानकारी सामने आई थी। इस फीचर को पेश करने के पीछे कंपनी का मकसद यूजर्स के इंगेजमेंट को बढ़ाना है। नए फीचर के बार में लिंक्डइन इंडिया के प्रोडक्ट हेड अजय दत्ता ने घोषणा की है। लिंक्डइन का यह फीचर इंस्टाग्राम की रील से मिलता-जुलता है।
लिंक्डइन यूजर्स को मिला नया फीचर
भले ही इस फीचर के बारे में आधिकारिक तौर घोषणा अभी की गई है, लेकिन कुछ यूजर्स को लिंक्डइन का शॉर्ट वीडियो फीचर पिछले महीने ही मिलना शुरू हो गया था। वीडियो टैब को एंड्रॉइड पर होम और माय नेटवर्क टैब के बीच रखा गया है। फिलहाल, ये वीडियो फीचर आईफोन यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है। यहां वीडियोज को लाइक और उन पर कमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम रील्स की तरह इन्हें शेयर भी किया जा सकता है।
लिंक्डइन पर अजय दत्ता ने की घोषणा
1684831330821.jpg)
इस नए फीचर के बारे में लिंक्डइन इंडिया के प्रोडक्ट हेड अजय दत्ता ने अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि वीडियो फॉर्मेट तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसमें अपलोड की संख्या साल-दर-साल 45% बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को अपने व्यवसाय से जुड़े अपडेट मिलें। इसके लिए नए फीचर को को रोलआउट किया जा रहा है। फीचर को एंड्रॉइड यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको यह अपडेट नहीं मिला है तो आप लिंक्डइन को अपडेट कर सकते हैं।
साल की शुरुआत में शुरू हुई टेस्टिंग
इस साल की शुरुआत में लिंक्डइन के प्रवक्ता सूजी ओवेन्स ने कहा कि कंपनी मेंबर्स को लिंक्डइन पर रिलेटेड वीडियो दिखाने के लिए इस फीचर पर काम कर रही है।