Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: भारत में पांचवें चरण के लिए हो रही वोटिंग आज, खास मौके पर Google ने बनाया Doodle

    Updated: Mon, 20 May 2024 09:05 AM (IST)

    भारत में आज यानी 20 मई 2024 को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है। आम चुनाव के पांचवे चरण में 8 राज्यों और ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: भारत में पांचवें चरण के लिए हो रही वोटिंग आज
    Lok Sabha Election 2024: भारत में पांचवें चरण के लिए हो रही वोटिंग आज

    HighLights

    1. आज भारत में पांचवें चरण के लिए वोटिंग हो रही है।
    2. पांचवें चरण में कुल 49 सीटों के लिए मतदान होंगे।
    3. गूगल ने इस खास मौके पर इलेक्शन का डूडल बनाया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: भारत में आज यानी 20 मई 2024 को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है।

    पांचवें चरण में 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस मौके पर गूगल ने भी चुनाव की खास तारीख पर डूडल (Google Doodle Today) बनाया है।

    गूगल ने दिखाई स्याही लगी उंगली

    हर बार की तरह गूगल डूडल (Google Doodle Today) में कंपनी ने स्याही लगी उंगली को दिखाया है। मालूम हो कि भारत में आम चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं। इसी के साथ हर चरण की वोटिंग पर गूगल भी लगातार डूडल के जरिए चुनाव के इस पर्व को अपने खास अंदाज में मना रहा है।

    चुनाव से जुड़ी अहम तारीखें सभी को रहे याद

    आज के इस गूगल डूडल पर क्लिक करते हैं तो चुनाव शुरू होने की जानकारी शुक्र, 19 अप्रैल से मिलती है। वहीं, चुनाव का आखिरी दिन शनि, 1 जून 2024 होगा।

    2024 भारतीय आम चुनाव के दौरान 18वीं लोकसभा के कुल 543 सदस्य चुने जाएंगे। वहीं, 1 जून के बाद 4 जून 2024 को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

    लाल सर्कल पर क्लिक करने से क्या होगा

     भारत का आम चुनाव 2024 कैप्शन के साथ आज का गूगल डूडल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर सकते हैं। इसके लिए डूडल के साथ में ही शेयर करने का ऑप्शन देख सकते हैं।

    कौन-सा फॉर्म किसके लिए

    गूगल डूडल पर क्लिक करने के साथ ऑनलाइन पंजीकरण का तरीका जाना जा सकता है। गूगल जानकारी देता है कि हर किसी के लिए एक अलग फॉर्म भरने की जरूरत होगी-

    • नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए सामान्य मतदाता को Form 6 भरने की जरूरत है।
    • प्रवासी भारतीय मतदाताओं को Form 6A भरने की जरूरत है।
    • निर्वाचक नामावली से नाम हटाने या उसके प्रति आपत्ति दर्ज करने के लिए Form 7 भरने की जरूरत है।
    • निवास स्थान बदलने/मौजूदा निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों में सुधार करने/एपिक को बदलने/दिव्यांगजन के रूप में चिह्नित करने के लिए Form 8 भरना होगा।

    ये भी पढ़ेंः 'AI, AI, AI' मीम वायरल होने के बाद सुंदर पिचाई ने खोला राज, बताया कुल कितनी बार हुआ एआई शब्द का इस्तेमाल