Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahakumbh 2025: मोबाइल की स्क्रीन पर होगी फूलों की वर्षा, नजारा देखने के लिए सर्च करना है महाकुंभ

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 01:34 PM (IST)

    Mahakumbh 2025 महाकुंभ के मौके पर गूगल ने एक कमाल का फिल्टर पेश किया है। इसमें लैपटॉप और मोबाइल की स्क्रीन पर गुलाब के फूलों की वर्षा होने लगती है। इस ...और पढ़ें

    मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर होगी फूलों की वर्षा
    मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर होगी फूलों की वर्षा

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। MahaKumbh Doodle: आज मंगलवार 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति के मौके पर महाकुंभ में सुबह 6:15 पर अमृत स्नान शुरू हुआ। इस मौके पर गूगल ने एक खास तरह का डूडल बनाया है। अक्सर खास मौकों पर गूगल डूडल बनाता है। इस बार भी गूगल ने ऐसा ही किया है। सनातियों के महापर्व को खास बनाने के लिए दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ने मैजिक फिल्टर पेश किया है। इसमें आपके मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर फूलों की वर्षा होने लगती है। यह कैसे होता है। आइए जानते हैं।

    स्क्रीन पर होगी फूलों की वर्षा

    अगर आप गूगल पर महाकुंभ टाइप करते हैं, तो फूलों की वर्षा होने लगती है। स्क्रीन के चारों तरफ फूल-फूल ही दिखाई देने लगते हैं। ऐसा करने के लिए आपको सिर्फ 'Mahakumbh' सर्च करना है। यहां तीन ऑप्शन मिलते हैं, पहला इसे कट करने का। दूसरा इस एक्सपीरियंस को अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ शेयर करने के लिए बटन और तीसरे बटन पर क्लिक करेंगे तो फिर से फूलों की वर्षा होने लगेगी। यहां गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश होती है।

    गूगल पर खूब हो रहा सर्च

    महाकुंभ को लेकर लोगों में किस कदर आस्था उमड़ रही है। वह गूगल सर्च से पता किया जा सकता है। MahaKumbh कीवर्ड गूगल पर ट्रेंड कर रहा है। इससे रिलेटेड लोग अलग-अलग तरह की जानकारी सर्च कर रहे हैं। महाकुंभ में एक 40 करोड़ लोगों के पहुंचने की बात कही जा रही है। 

    जानकारी के मुताबिक 1 बजे तक 1 करोड़ 60 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी। इसके लिए https://kumbh.gov.in/ वेबसाइट भी तैयार की गई है, जहां इस आयोजन से जुड़ी सभी जानकारी अपडेट की जा रही है।

    खबरें और भी

    AI से हो रही निगरानी

    महाकुंभ में सुरक्षा को लेकर तगड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी तरह की गतिविधि पर नजर रखने के लिए एआई का सहारा लिया जा रहा है। आयोजन में आरएफआईडी रिस्टबैंड और मोबाइल ऐप ट्रैकिंग तकनीक खूब देखने को मिल रही है। साथ में एआई से लैस कैमरे यहां लोगों पर नजर रख रहे हैं। कई जगह ड्रोन भी यूज किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- MahaKumbh: मकर संक्रांति पर अब तक 1 करोड़ 60 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान, संगम तट पर दिखा अद्भुत नजारा; PHOTOS