Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    iPhone खरीदने का दिखा अलग क्रेज, 1 लाख सिक्के लेकर फोन खरीदने पहुंचा ये शख्स

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:18 AM (IST)

    यह घटना रूस की है। यूजर 1,00,000 रसियन रूबल्स लेकर स्टोर पहुंचा। भारतीय मुद्रा के मुताबिक यह करीब 1,07,200 रुपये हैं ...और पढ़ें

    iPhone खरीदने का दिखा अलग क्रेज, 1 लाख सिक्के लेकर फोन खरीदने पहुंचा ये शख्स
    iPhone खरीदने का दिखा अलग क्रेज, 1 लाख सिक्के लेकर फोन खरीदने पहुंचा ये शख्स

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। अमेरिका की कंपनी Apple ने हाल ही में अपने सबसे महंगे iPhone की रेंज पेश की है। iPhone XS और iPhone XS Max अब तक के सबसे महंगे iPhone हैं। इन्हें खरीदने के लिए यूजर्स के बीच क्रेज देख जा रहा है। इसी बीच एक घटना सामने आई है जिसमें एक यूजर लेटेस्ट iPhone खरीदने के लिए स्टोर पर सिक्कों से भरा बाथटब लेकर पहुंचा। यूजर 256GB स्टोरेज वाला नया iPhone XS खरीदने पहुंचा था।

    1 लाख रूबल्स से भरा था बाथटब:

    यह घटना रूस की है। यूजर 1,00,000 रसियन रूबल्स लेकर स्टोर पहुंचा। भारतीय मुद्रा के मुताबिक यह करीब 1,07,200 रुपये हैं। स्टोर कलर्क ने इन सिक्कों को गिनना शुरू किया है। सिक्कों की गिनती तक यूजर को iPhone के लिए इंतजार करना पड़ा। देखा जाए तो यह स्थिति Apple के लिए काफी खुश करने वाली है। क्योंकि कई यूजर्स नए iPhone खरीदने के लिए EMI का सहारा लेते हैं। आपको बता दें कि सिक्कों से भरा टब इतना भारी था कि उसे उठाने के लिए कई लोगों की जरुरत पड़ी थी।

    रूस के Apple स्टोर के मालिक लुडमिला सेमुशिना ने बताया कि जब युवक सिक्कों से भरा बाथटब लेकर स्टोर पहुंचा तो उन्हें यह देखकर काफी हैरानी हुई लेकिन उसे वापस नहीं भेजा गया। साथ ही यह भी बताया कि इतने सिक्के गिनने के लिए एक क्लर्क को बैठाया गया था। सिक्कों की गिनती पूरी होने के बाद यूजर को 256 जीबी स्टोरेज वाला iPhone XS दे दिया गया। वैसे तो कई यूजर्स में iPhone के लिए क्रेज देखा गया है लेकिन इस यूजर का iPhone को लेकर जूनून अलग ही है।

    यह भी पढ़ें:

    Airtel पोस्टपेड रेफरल प्रोग्राम: Bills पर मिलेगा 150 रुपये का डिस्काउंट, जानें कैसे

    Airtel को पछाड़ Jio फिर रहा अव्वल, 4G डाउनलोड स्पी़ड में किया टॉप

    अब हिंदी में मिलेगी Amazon प्राइम वीडियो सर्विस, इस तरह करें भाषा का चुनाव 

    खबरें और भी