Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कई चीनी एप्स की हुई भारत में वापसी, 2020 से थे बैन; क्या TikTok है लिस्ट में? यहां जानें

    Updated: Wed, 12 Feb 2025 11:12 AM (GMT+05:30)

    2020 में भारत ने सुरक्षा चिंताओं के चलते कई चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। ये कदम गलवान घाटी में हुई घातक झड़प के बाद उठाया गया था जिसमें कई भारती ...और पढ़ें

    2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद कई चीनी एप्स को बैन किया गया था।
    2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद कई चीनी एप्स को बैन किया गया था।

     टेक्नोलॉजी डेस्क,नई दिल्ली। सुरक्षा कारणों से 2020 में कई चीनी एप्स को इंडियन एप स्टोर्स से हटा दिया गया था। गलवान वैली में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद सरकार ने यह कदम उठाया था, जिसमें कई भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध सुधरते दिख रहे हैं। ऐसे में बैन किए गए कई चीनी एप्स अब एप स्टोर और प्ले स्टोर पर वापसी कर रहे हैं। हालांकि कुछ के नाम अलग और रूप इस बार अलग हैं। गौर करने वाली बात ये है कि टिकटॉक अभी भी लिस्ट में नहीं है।

    200 से ज्यादा बैन एप्स में से 36 की भारत में वापसी

    इंडिया टुडे की फाइंडिंग्स के मुताबिक, बैन किए गए 200 से ज्यादा एप्स में से 36 एप्स एक बार फिर गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर पर उपलब्ध हो गए हैं। जबकि इनमें से कुछ एप्स ने अपना ओरिजिनल नाम रखा है, कुछ ने अपने लोगो बदल दिए हैं, अलग-अलग नामों का इस्तेमाल किया है।

    ये एप्स गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन, एंटरटेनमेंट, फाइल शेयरिंग और शॉपिंग जैसी अलग-अलग कैटेगरीज को कवर करते हैं। इनमें से ज्यादातर नवंबर 2020 के बाद फिर से दिखाई दिए हैं।

    वापसी करने वाले ये हैं पॉपुलर एप्स

    वापस आने वाले कुछ पॉपुलर एप्स में Xender (फाइल-शेयरिंग), Youku (स्ट्रीमिंग), Taobao (शॉपिंग), और Tantan (डेटिंग) शामिल हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि MangoTV बिना किसी बदलाव के वापस आ गया है, जबकि अन्य ने अपने नाम या ओनरशिप डीटेल्स में छोटे-मोटे बदलाव किए हैं।

    जून 2020 में बैन किया गया Xender, अब एपल के ऐप स्टोर पर 'Xender: File Share, Share Music' के तौर पर उपलब्ध है। ये अभी भी गूगल प्ले स्टोर से गायब है लेकिन दूसरे देशों में मिल सकता है। Youku भी थोड़े अलग नाम के साथ वापस आ गया है लेकिन फाइंडिंग्स से पता चलता है कि ओवरऑल एप पहले जैसा ही है।

    खबरें और भी

    Taobao ऐप अब 'Mobile Taobao' के तौर पर लिस्टेड है, और Tantan ने 'TanTan - Asian Dating App' को रीब्रांड किया गया है। हालांकि, ये ध्यान रखना जरूरी है कि 36 ऐप्स में से, 13 चीनी फर्म्स द्वारा, आठ भारतीयों द्वारा, तीन सिंगापुर द्वारा, दो वियतनाम द्वारा, और एक-एक साउथ कोरिया, सेशेल्स, जापान और बांग्लादेश स्थित कंपनियों द्वारा डेवलप किए गए हैं।

    कुछ एप्स ने अपना ओनरशिप बदलकर या भारतीय कानूनों का पालन करके फिर से प्रवेश किया है। फैशन ऐप Shein, Reliance के साथ लाइसेंसिंग डील के जरिए इंडिया में लौटा है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दिसंबर 2024 में कन्फर्म किया कि Shein का डेटा अब इंडिया में स्टोर किया जाएगा, इसकी चीनी मूल कंपनी को इसका एक्सेस नहीं होगा।

    बार-बार अलग-अलग नामों से वापस आया PUBG

    PUBG मोबाइल, जिसे 2020 में बैन कर दिया गया था, 2021 में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के रूप में वापस आया। गेम को 2022 में फिर से बैन कर दिया गया था लेकिन बाद में सिक्योरिटी रिक्वायरमेंट्स को पूरा करने के बाद 2023 में बहाल कर दिया गया।

    बैन के बावजूद, इन एप्स के क्लोन वर्जन दिखाई देते रहते हैं। इन्हें पूरी तरह से ब्लॉक करना मुश्किल है। इनकी वापसी ऐसे समय में भी हुई है जब भारत और चीन सीमा पर सैन्य तनाव के बाद डिप्लोमेटिक संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: AI Summit: एआई से नौकरियां खत्म होंगी या नहीं; PM Modi ने दिया ये जवाब