Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मार्च 2024 में Jio और Airtel के बढ़े ग्राहक तो BSNL के कम हुए सब्सक्राइबर, TRAI ने जारी किए नए आंकड़े

    Updated: Fri, 03 May 2024 06:44 PM (IST)

    हर बार की तरह इस बार भी सबसे अधिक नए ग्राहक जोड़ने में Reliance Jio कामयाब रही है। मार्च 2024 में जियो ने 21 लाख से अधिक नए ग्राहक जोड़े हैं। जिसके बा ...और पढ़ें

    मार्च 2024 में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा जोड़े गए ग्राहकों की संख्या
    मार्च 2024 में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा जोड़े गए ग्राहकों की संख्या

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने मार्च 2024 में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा जोड़े गए नए ग्राहकों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। TRAI की ओर से बताया गया है कि किस टेलीकॉम कंपनी ने मार्च 2024 में सबसे अधिक नए ग्राहक जोड़े हैं और किसके सब्सक्राइबर बेस में कमी आई है।

    ट्राई के अनुसार, इस महीने में रिलायंस जियो ने सबसे अधिक नए ग्राहक जोड़े हैं। वहीं दूसरी कंपनियों की क्या स्थिति रही है। आइए जानते हैं।

    Reliance Jio ने जोड़े सबसे अधिक ग्राहक

    हर बार की तरह इस बार भी सबसे अधिक नए ग्राहक जोड़ने में Reliance Jio कामयाब रही है। मार्च 2024 में जियो ने 21 लाख से अधिक नए ग्राहक जोड़े हैं। जिसके बाद कंपनी का टोटल कस्टमर बेस 46 करोड़ से अधिक हो गया है।

    वहीं, एयरटेल के सब्सक्राइबर बेस में भी मार्च 2024 में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मार्च में एयरटेल ने 17 लाख से अधिक नए ग्राहक जोड़े हैं। कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या 38 करोड़ के पार हो गई है।

    VI के ग्राहकों में आई कमी

    ट्राई के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वोडाफोन आइडिया (VI) के ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। वर्तमान में कंपनी के पास 21 करोड़ ग्राहक हैं। मार्च 2024 में कंपनी के करीब साढ़े 6 लाख ग्राहक कम हुए हैं।

    खबरें और भी

    BSNL के भी घटे ग्राहक

    सरकारी कंपनी बीएसएनएल के ग्राहक भी मार्च 2024 में कम हुए हैं। कंपनी का कुल सब्सक्राइबर बेस मार्च में 23 लाख घटकर 8 करोड़ 80 लाख हो गया है।

    ये भी पढ़ें- Best Powerbank Under 2000: ये हैं कम कीमत में आने वाले बेस्ट पावरबैंक, एक बार में चार फोन की बैटरी होगी फुल