Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब डीपफेक पर लगेगी लगाम! MCA और Meta मिलकर तैयार कर रहे हैं वाट्सऐप हेल्पलाइन

    By Agency Edited By: Yogesh Singh
    Updated: Tue, 20 Feb 2024 05:30 AM (IST)

    मिसइन्फॉर्मेशन कॉम्बैट एलायंस (MCA) और Meta ने एआई जनरेटेड फेक कंटेंट से निपटने के लिए साझेदारी की है। दोनों वॉट्सऐप पर फेक्ट चेक हेल्पलाइन बनाने पर क ...और पढ़ें

    MCA और Meta मिलकर तैयार कर रहे हैं वाट्सऐप हेल्पलाइन
    MCA और Meta मिलकर तैयार कर रहे हैं वाट्सऐप हेल्पलाइन

    पीटीआई, नई दिल्ली। डीपफेक के बढ़ते खतरे और भ्रामक एआई जनित सामग्री की चुनौतियों से निपटने के लिए मिसइन्फार्मेशन काम्बैट एलायंस (एमसीए) और मेटा ने वाट्सएप पर समर्पित तथ्य-जांच हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की है। यह हेल्पलाइन आम जनता को मार्च 2024 में उपयोग के लिए उपलब्ध होगी।

    क्रॉस-इंडस्ट्रीय गठबंधन है एमसीए

    एमसीए क्रॉस-इंडस्ट्रीय गठबंधन है, जो कंपनियों, संगठनों, संस्थानों, उद्योग संघों व संस्थाओं को गलत सूचना व उसके प्रभाव से सामूहिक रूप से लड़ने के लिए साथ लाता है। यह पहल एमसीए व उसके स्वतंत्र तथ्य जांचकर्ताओं व अनुसंधान संगठनों को प्रसारित भ्रामक सूचनाओं विशेष तौर पर डीपफेक को पहचानने की अनुमति देगी। लोग प्रसारित सूचनाओं को वाट्सएप चैटबॉट में भेजकर डीपफेक को पहचानने में सक्षम होंगे।

    कैसे करेगा काम?

    वाट्सएप का चैटबॉट अंग्रेजी व तीन क्षेत्रीय भाषाओं (हिंदी, तमिल व तेलुगु) का समर्थन करेगा। इसके साथ ही एमसीए वाट्सएप हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाले सभी संदेशों को प्रबंधित करने के लिए केंद्रीय डीपफेक विश्लेषण इकाई स्थापित करेगी। वे सामग्री का आकलन व सत्यापन करने व उसके अनुसार संदेशों का जवाब देने, झूठे दावों और गलत सूचनाओं को खारिज करने के लिए तथ्य-जांच संगठनों के सदस्यों के साथ-साथ इंडस्ट्री पार्टनर्स व डिजिटल प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर काम करेंगे।

     डीपफेक पर रोक लगाना इंटरनेट प्लेटफार्मों का कानूनी दायित्व

    सरकार ने सोमवार को दोहराया कि भारत में अपने प्लेटफार्म पर भ्रामक सूचना व डीपफेक को जगह नहीं देना इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों व सोशल मीडिया मध्यस्थों का कानूनी दायित्व है। इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक्स पोस्ट में मेटा व एमसीए द्वारा शुरू किए जाने वाले वाट्सएप हेल्पलाइन शुरू किए जाने की जानकारी देते हुए कहा भ्रामक सूचना पर लेबल लगाने के लिए विश्वसनीय तथ्य जांचकर्ताओं का उपयोग अच्छा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः जानिए क्यों जरूरी है Facebook Watch History; बस कुछ स्टेप्स फॉलो करके कर सकते हैं डिलीट