Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Meta ने Facebook और Instagram के लिए नए फीचर्स का किया एलान, EU के Digital Services Act के तहत होंगे बदलाव

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 08:07 AM (IST)

    पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने दोनों ही प्लेटफॉर्म के लिए कुछ नए फीचर्स का एलान किया है। दरअसल मेटा इंस्ट ...और पढ़ें

    Meat ने Facebook और Instagram के लिए नए फीचर्स का किया एलान
    Meat ने Facebook और Instagram के लिए नए फीचर्स का किया एलान

    HighLights

    1. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर नियमों में पारदर्शिता लाने के लिए के नए फीचर्स को पेश करने जा रहा है।
    2. 28 अगस्त से पहले टेक कंपनियों को Digital Services Act का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने दोनों ही प्लेटफॉर्म के लिए कुछ नए फीचर्स का एलान किया है। दरअसल, मेटा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर नियमों में पारदर्शिता लाने के लिए के नए फीचर्स को पेश करने जा रहा है।

    यह नए फीचर्स यूरोपीय संघ के डिजिटल सेवा अधिनियम के तहत लाए जा रहे हैं। यूरोपियन यूनियन में काम करने वाली सभी टेक कंपनियों को 28 अगस्त से पहले डीएसए (Digital Services Act) का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है।

    यूजर्स के लिए क्रोनोलोजिकल फीड की होगी सुविधा

    यूरोपियन यूनियन के डिजिटल सेवा अधिनियम के तहत मेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम में यूजर्स को क्रोनोलोजिकल फीड (Chronological feed) की सुविधा देने जा रहा है।

    क्रोनोलोजिकल फीड की सुविधा रील्स,स्टोरीज और सर्च के लिए मिलने जा रही है। कंपनी का कहना है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पहले से ज्यादा कंट्रोल मिलेंगे।

    शोधकर्ताओं के लिए लाए जा रहे हैं दो नए टूल

    डिजिटल सेवा अधिनियम के तहत मेटा शोधकर्ताओं के लिए दो नए टूल पेश करने जा रहा है। शोधकर्ताओं के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मेटा कंटेंट लाइब्रेरी और एपीआई की सुविधा मिलेगी।

    कंटेंट लाइब्रेरी टूल की मदद से फेसबुक पर पेज, पोस्ट, ग्रुप और इवेंट के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर क्रिएटर और बिजनेस अकाउंट से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सामग्री शामिल होगी।

    एपीआई की मदद से शोधकर्ताओं को ग्राफिकल यूजर इंटरफेस पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सामग्री को सर्च, एक्सप्लोर और फिल्टर की सुविधा मिलेगी। मेटा अब उन सभी विज्ञापनों को संग्रहीत करेगा जो यूरोपियन यूनियन क्षेत्र में लोगों को लक्षित करते हैं।

    खबरें और भी