Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    T20 World Cup 2024: भारत की जीत से गदगद हुए Sundar Pichai, Satya Nadella ने बांधे तारीफों के पुल

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 08:49 AM (IST)

    बीते दिन टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का आखिरी मुकाबला भारत और साउथ अफ्रिका के बीच रहा। T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी भारत ने अपने नाम की। भारत ने साउथ अफ्रि ...और पढ़ें

    T20 World Cup 2024: भारत को गूगल और माइक्रोसॉफ्ट सीईओ ने दी जीत की बधाई
    T20 World Cup 2024: भारत को गूगल और माइक्रोसॉफ्ट सीईओ ने दी जीत की बधाई

    HighLights

    1. T20 World Cup 2024 का आखिरी मुकाबला भारत और साउथ अफ्रिका के बीच था।
    2. T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी भारत ने अपने नाम कर सभी से वाहवाही बटोरी।
    3. गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने पोस्ट में भारत की इस जीत को अद्भुत बताया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रिका को हरा कर T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की। भारत ने साउथ अफ्रिका को 7 रनों से हराया।

    भारत और साउथ अफ्रिका के बीच हो रहे टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 की ट्रॉफी के लिए इस आखिरी मुकाबले पर मानो हर किसी की निगाहें टिकी हुई थीं। जैसे ही भारत ने जीत की ट्रॉफी अपने नाम की, टीम इंडिया की वाहवाही चारों ओर गूंजने लगी।

    इसी कड़ी में क्रिकेट के बड़े फैन माने जाने वाले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत को इस जीत पर बधाई दी है।

    सुंदर पिचाई बोले भारत था जीत का हकदार

    सुंदर पिचाई ने भारत को बधाई देते हुए एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

    वे इस पोस्ट में लिखते हैं, क्या खेल था, मैं मुश्किल से सांस ले पाया, सब चीजों ने मिलकर खेल को अद्भुत बनाया। टीम इंडिया को जीत की बधाई हो। भारत इस जीत का हकदार था। साउथ अफ्रिका ने भी बेहतर खेला। शानदार #WorldT20

    ये भी पढ़ेंः Sundar Pichai 52nd birthday: क्रिकेट के हैं फैन, भारतीय जायके के हैं दीवाने; Google CEO आज मना रहे 52वां जन्मदिन

    सत्य नडेला ने भी की भारत की तारीफ

    सुंदर पिचाई ही नहीं, माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला भी भारत की जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए। सत्य नडेला ने भी अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से भारत को इस बड़ी जीत की बधाई दी।

    वे अपने इस लेटेस्ट पोस्ट में लिखते हैं- क्या फाइनल था! टीम इंडिया को जीत की बधाई, साउथ अफ्रिका ने भी अच्छा खेला। सुपर वर्ल्ड कप... चलो! वेस्टइंडीज और अमेरिका में और क्रिकेट देखते हैं।