यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गणित के मुश्किल सवाल को चुटकियों में सॉल्व करेगा Microsoft Bing, रिसर्च का काम होगा आसान
Microsoft Bing Update बिंग चैट अब मैथ इक्वेशन और गणितीय सिंबल को उनके सही आकार में डिस्प्ले कर सकता है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। जैसे-जैसे AI के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है, कंपनियां एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में गूगल ने Bard को नए फीचर के साथ अपग्रेड किया है। गूगल का AI चैटबॉट अब 20 से ज्यादा अलग-अलग प्रोग्रामिंग कोडिंग को लिख सकता है।
इस बीच, Microsoft ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। माइक्रोसॉफ्ट ने ये घोषणा की है कि उसने Bing चैट में LateX का सपोर्ट दे दिया है। कंपनी के अनुसार इस नए अपडेट के साथ मैथ कॉन्सेप्ट से लेकर टेक्निकल रिसर्च पेपर्स को आसानी से सॉल्व किया जा सकता है।
(1).jpg)
Bing सॉल्व करेगा गणित के कठिन सवाल
LaTeX एक मार्कअप लैंग्वेज है जिसका इस्तेमाल मुश्किल से मुश्किल गणित के फॉर्मूले को सॉल्व करने और और सिंबल वाले वैज्ञानिक डॉक्यूमेंट बनाने के लिए किया जाता है। इस अपग्रेड के साथ, बिंग चैट अब मैथ इक्वेशन और गणितीय सिंबल को उनके सही आकार में डिस्प्ले कर सकता है, जो पहले एआई बॉट के लिए एक चुनौती थी।
यह नया फीचर विशेष रूप से उन छात्रों और रिसर्चर के लिए फायदेमंद होगी, जो अपने सवालों का उत्तर देने के लिए बिंग चैट का इस्तेमाल करते हैं। इस नए फीचर से समय में काफी बचत होगी।
SwiftKey पर मिला बिंग का सपोर्ट
पिछले महीने माइक्रोसॉफ्ट ने SwiftKey और अन्य मोबाइल ऐप्स में अपडेट की घोषणा की थी। यूजर अब अपने फोन पर SwiftKey में बिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि Copilot फीचर Microsoft Viva में जल्द आ रहा आ रहा है।
Microsoft ने बिंग को बेहतर उत्तर देने में मदद करने के लिए भी काम किया है। नए अपडेट के बाद बिंग अब ढेर सारे बग्स को सही किया है। बिंग चैट ने डुप्लीकेट सर्च को काफी हद तक कम किया है।
