Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Microsoft Build 2023: Windows Copilot से लेकर ChatGPT तक ये हुए एलान, जानिए खास बातें

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 24 May 2023 04:42 PM (IST)

    Microsoft Build 2023 माइक्रोसॉफ्ट ने अपने यूजर्स के लिए बिल्ड 2023 इवेंट में कई बड़े एलान किए हैं। इस आर्टिकल में कंपनी के बिल्ड 2023 इवेंट से जुड़ी स ...और पढ़ें

    Microsoft Build 2023 Windows Copilot All details, Pic Courtesy- Jagran File
    Microsoft Build 2023 Windows Copilot All details, Pic Courtesy- Jagran File

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने यूजर्स के लिए बिल्ड 2023 इवेंट में कई बड़े एलान किए हैं। यह इवेंट कल से शुरू हो चुका है। कंपनी के सीईओ सत्या नडेला ने इस इवेंट में कई माइक्रोसॉफ्ट प्रोडक्ट को लेकर जानकारी दी है।

    कंपनी ने इवेंट में Azure AI Service, ChatGPT में Bing, Microsoft Copilot, Microsoft 365 और Microsoft Edge को लेकर अपडेट दिया है। इस आर्टिकल में माइक्रोसॉफ्ट द्वारा किए गए एलानों को ही लिस्ट कर रहे हैं।

    विंडोज कोपाइलट को लेकर कंपनी ने दी ये जानकारी?

    माइक्रोसॉफ्ट ने एलान किया है कि विंडोज 11 यूजर्स के लिए विंडोज कोपाइलट लाया जा रहा है। पीसी प्लेटफॉर्म पर यह पहला सेट्रांलाइज्ड एआई असिस्टेंस सिस्टम होगा।

    इस फीचर की मदद से यूजर्स को उनके काम में बड़ी मदद मिलेगी।

    बिंग चैट प्लगिन्स को लेकर कंपनी ने दिया ये अपडेट?

    माइक्रोसॉफ्ट ने बिंग चैट प्लगिन्स को लेकर कहा है कि इस सुविधा को विंडोस में इंटीग्रेट किया जाएगा। डेवलपर्स अपनी कस्टमर सर्विस बेहतर बनाते हुए अपने ऐप्स को विंडोज कोपाइलेट में शुरू कर सकेंगे।

    चैटजीपीटी बिंग के साथ मिलकर कैसे करेगा काम

    कंपनी ने बिल्ड 2023 में चैटजीपीटी को लेकर भी एक बड़ा एलान किया है। कंपनी ने कहा है कि चैटजीपीटी अब अपने जवाबों के लिए बिंग सर्च से डेटा को सर्च कर सकेगा। शुरुआती फेज में यह सुविधा चैटजीपीटी प्लस यूजर्स के लिए लाई गई है।

    टास्कबार में कौन से सुधार हुए हैं?

    माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 11 में टास्कबार में कई नए सुधार पेश किए हैं। नए सुधार के साथ यूजर्स किसी भी ऐप को अपनी जरूरत के मुताबिक जल्दी से पहचान पाएंगे और ऐप को एक क्लिक में एक्सेस कर सकेगें। इसके अलावा, टास्कबार पर टाइम और डेट को भी हाइड किया जा सके।

    खबरें और भी

    इस सुधार की मदद से यूजर को स्क्रीन रिकॉर्डिंग में सुविधा मिलेगी। बता दें इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट ने एडिशनल अरकाइव फॉर्मेट, 7-zip, rar, gz के लिए नेटिव सपोर्ट का एलान किया है