Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पिछले वर्ष भारत में हुए सबसे ज्यादा साइबर अटैक, ये सेक्टर रहा हैकर के निशाने पर

    By AgencyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 10:00 PM (IST)

    पिछले वर्ष भारत में हैकर्स के निशाने पर हेल्थकेयर क्षेत्र सबसे ज्यादा रहा है। इसके बाद शिक्षा शोध सरकारी और सेना क्षेत्र रहा है। रिपोर्ट के अनुसार 202 ...और पढ़ें

    पिछले वर्ष भारत में हैकर्स के निशाने पर हेल्थकेयर क्षेत्र सबसे ज्यादा रहा है।
    पिछले वर्ष भारत में हैकर्स के निशाने पर हेल्थकेयर क्षेत्र सबसे ज्यादा रहा है।

    सोर्स, नई दिल्ली। पिछले वर्ष भारत में सबसे ज्यादा साइबर अटैक हुए हैं। साइबरसिक्युरिटी फर्म साइफिर्मा के अनुसार, 2022 में दुनियाभर में हुए साइबर अटैक में से 13.7 प्रतिशत भारत में हुए हैं। 9.6 प्रतिशत के साथ अमेरिका दूसरे, 9.3 प्रतिशत के साथ इंडोनेशिया तीसरे और 4.5 प्रतिशत के साथ चीन तीसरे स्थान पर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में भारत में सरकारी एजेंसियों पर साइबर अटैक की संख्या दोगुनी रही है।

    हेल्थकेयर क्षेत्र रहा हैकर के निशाने पर

    पिछले वर्ष भारत में हैकर्स के निशाने पर हेल्थकेयर क्षेत्र सबसे ज्यादा रहा है। इसके बाद शिक्षा, शोध, सरकारी और सेना क्षेत्र रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में सरकारी संस्थानों पर प्रत्येक सप्ताह 1,866 साइबर अटैक किए गए। वहीं, इंड्सफेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई-सितंबर 2022 के दौरान भारत में दो अरब से ज्यादा साइबर अटैक ब्लाक किए गए।

    ये भी पढ़ें: ChatGPT के प्रीमियम यूजर बना सकेंगे खुद का AI चैटबॉट, OpenAI जल्द पेश करेगा नया सब्सक्रिप्शन प्लान

    इसमें से 70 प्रतिशत यानी 1.6 अरब साइबर अटैक भारत से ही किए गए थे। बीती तिमाही में भारतीय वेबसाइट्स पर साइबर अटैक की संख्या में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 70 प्रतिशत की वृद्धि रही है।