Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple ने दुनिया भर में बेचे सबसे अधिक स्मार्टफोन, दूसरे स्थान पर रही ये कंपनी

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 08:03 PM (IST)

    2023 में सबसे अधिक स्मार्टफोन बेचने के मामले में एपल ने अच्छा स्थान प्राप्त किया है। विगत वर्ष कंपनी के कई मॉडल्स जमकर खरीदे गए हैं। एक रिपोर्ट के मुत ...और पढ़ें

    iPhone 14 Pro Max साल 2023 में सबसे अधिक खरीदा जाने वाला फोन है।
    iPhone 14 Pro Max साल 2023 में सबसे अधिक खरीदा जाने वाला फोन है।

    HighLights

    1. एपल ने 2023 में सबसे अधिक फोन बेचे हैं।
    2. सबसे ज्यादा iPhone 14 Pro Max 2023 में खरीदा गया है।
    3. इसमें सैमसंग के भी तीन मॉडल शामिल हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 स्मार्टफोन मार्केट के लिए शानदार साबित हुआ था। इस वर्ष कई नई सीरीज लॉन्च की गई थीं। लेकिन बिक्री के मामले में देखा जाए तो एपल ने वैश्विक स्तर पर सभी स्मार्टफोन ब्रांड्स को बहुत पीछे छोड़ा। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में एपल के कई मॉडल सबसे अधिक खरीदें गए हैं।

    साल 2023 में एपल ने बेचे सबसे अधिक फोन

    हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 14 Pro Max साल 2023 में सबसे अधिक खरीदा जाने वाला फोन है। पिछले वर्ष इसकी 34 मिलियन यूनिट वैश्विक स्तर पर बेची गई हैं।

    33 मिलियन यूनिट के साथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर iPhone 15 Pro Max है।

    iPhone 14 इसमें तीसरे स्थान पर है जिसकी करीब 29 मिलियन यूनिट खरीदी गई हैं। चौथे और पांचवे स्थान पर भी एपल के ही मॉडल रहे हैं। Canalys की रिपोर्ट में कहा गया है कि iPhone 13 को 21 मिलियन लोगों ने 2023 में वैश्विक स्तर पर खरीदा है।

    इसमें आखिरी स्थान पर 17 मिलियन यूनिट्स के साथ iPhone 15 मौजूद है।

    Samsung के तीन मॉडल शामिल

    साल 2023 में सैमसंग के तीन स्मार्टफोन मॉडल शिपमेंट के मामले में इस लिस्ट में शामिल हैं। Galaxy A14 4G की 21 मिलियन यूनिट शिप की गई हैं। जबकि सैमसंग के अन्य दो मॉडल Galaxy A54 5G और Galaxy A14 5G हैं। जिनकी क्रमश: 20 मिलियन और 19 मिलियन यूनिट बेची गई हैं।

    खबरें और भी

    इन ब्रांड्स को नहीं मिला स्थान

    सबसे अधिक बेचे जाने वाले फोन्स की लिस्ट में वनप्लस, शाओमी और वीवो जैसे स्मार्टफोन शामिल नहीं है।

    ये भी पढ़ें- 5,000mAh की बैटरी और 90Hz डिस्प्ले वाले Moto के इस फोन की लॉन्च डेट आई सामने, यहां जानें डिटेल