Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 8GB रैम वाला Motorola का ये बजट फोन इस दिन लेगा भारत में एंट्री, यहां जानें जरूरी डिटेल

    Updated: Wed, 03 Jan 2024 05:28 PM (IST)

    Moto G34 5G को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाना है क्योंकि कंपनी ने इस फोन के लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। बता दें कि यह फोन 9 जनवरी 2024 को देश में ...और पढ़ें

    Moto G34 5G को इस दिन भारत में किया जाएगा लॉन्च
    Moto G34 5G को इस दिन भारत में किया जाएगा लॉन्च

    टेक्नोलॉजी डेस्क,नई दिल्ली। Motorola अपने नए बजट फोन को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। हम Moto G34 की बात कर रहे है, जिसे कुछ समय पहले ही चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा किया है।

    कंपनी ने इस फोन के लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट तैयार की है,जिसमें इसके कुछ बेसिक फीचर्स और लॉन्च डेट की जानकारी सामने आई है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    कब लॉन्च होगा फोन

    • फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट से जानकारी मिली है कि Moto G34 5G का भारत में 9 जनवरी 2024 को लॉन्च किया जाएगा ।
    • इससे एक बात और सामने आई है कि इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट के माध्यम से ही की जाएगी।
    • इस डिवाइस की कीमत लगभग 12000 रुपये हो सकती है।

    यह भी पढ़ें - 5000mAh बैटरी, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 16GB रैम वाली Vivo की ये प्रीमियम सीरीज कल होगी लॉन्च , यहां जानें अब तक की सारी डिटेल

    मोटोरोला मोटो G34 5G के फीचर्स

    • मीडिया रिपोर्ट में Moto G34 5G के कुछ खास फीचर्स की जानकारी सामने आई है। इस फोन में आपको पीछे की तरफ विगन लेटर का डिज़ाइन मिल सकत है।
    • वहीं अगर प्रोसेसर की बात करें तो इसमे आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है।
    • जैसा कि हम जानते हैं कि Moto G34 5G के पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है तो इसके फीचर्स भी समान हो सकते हैं। ।
    • इस फोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज हो सकता है, जिसे वर्चुअल रैम और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
    • इसके अलावा फोन में 5,000mAh बैटरी भी मिल सकती है। वहीं अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर पैनल में 50MP का डुअल कैमरा सेटअप होगा है, जिसे फ्रंट में 16MP के सेल्फी शूटर के साथ जोड़ा जाएगा।

    यह भी पढ़ें - 5000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हुआ itel A70, कीमत 6500 रुपये से भी कम, यहां जानें डिटेल

    खबरें और भी