Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Motorola के दो नए 5G फोन लॉन्च, 7,000 mAh बैटरी और कीमत 13,999 रुपये से शुरू

    Updated: Tue, 19 May 2026 01:31 PM (IST)

    मोटोरोला ने भारत में अपने दो नए 5G फोन, Moto G37 और Moto G37 Power लॉन्च किए हैं। ये एंट्री-लेवल डिवाइस MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ आते है ...और पढ़ें

    Motorola के दो नए 5G फोन लॉन्च, 7,000 mAh बैटरी और कीमत 13,999 रुपये से शुरू

    Motorola के दो नए 5G फोन लॉन्च, 7,000 mAh बैटरी और कीमत 13,999 रुपये से शुरू 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने भारत में अपने दो नए 5G फोन लॉन्च कर दिए हैं जिन्हें कंपनी ने Moto G37 और Moto G37 Power के नाम से पेश किया है। ये हैंडसेट देश में कंपनी की नई G-सीरीज के तहत पेश किए गए हैं। डिवाइस एंट्री-लेवल प्राइस सेगमेंट में आते हैं।

    दोनों डिवाइस में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिल रहा है। जहां स्टैंडर्ड वेरिएंट में 5,200mAh बैटरी है, जबकि पावर मॉडल 7,000mAh बैटरी के साथ आता है। दोनों डिवाइस Android 16 पर रन करते हैं। चलिए पहले इनकी कीमत जान लेते हैं...

    Moto G37, Moto G37 Power की कीमत और उपलब्धता

    • Moto G37 के सिंगल 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है।
    • Moto G37 Power के 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है
    • Moto G37 Power के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये है।

    दोनों डिवाइस 25 मई से फ्लिपकार्ट, Motorola India की वेबसाइट और देश भर के रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं, कंपनी अभी इन डिवाइस पर खास लॉन्च ऑफर भी दे रही है जहां ग्राहक IDFC, ICICI और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर Moto G37 और Moto G37 Power पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं।

    Moto G37, Moto G37 Power के स्पेसिफिकेशन्स

    दोनों हैंडसेट में 8-bit वाली 6.6-इंच HD+ LCD स्क्रीन देखने को मिल रही है। साथ ही डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिल रही है। डिवाइस में पावरफुल MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट मिल रहा है।

    खबरें और भी

    जहां G37 में 4GB LPDDR4x RAM है, वहीं G37 पावर 8GB तक LPDDR4x RAM के साथ आता है। दोनों डिवाइस में खास RAM Boost फीचर भी मिल रहा है जिसका इस्तेमाल करके आप फोन की RAM को 12GB तक बढ़ा सकते हैं।

    Moto G37, Moto G37 Power के कैमरा स्पेक्स

    फोटोग्राफी के लिए Moto G37 और Moto G37 Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जिसका अपर्चर f/1.8 है। जबकि डिवाइस का दूसरा कैमरा 2-इन-1 लाइट सेंसर है। सामने की तरफ फोन में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा है।

    इसके अलावा Motorola G37 में 20W फास्ट चार्जिंग, 5,200mAh बैटरी मिल रही है, जबकि G37 Power में 30W की फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी मिल रही है। ये मॉडल 6W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

    यह भी पढ़ें- Motorola के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 12GB तक RAM भी