Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    moto ai की खूबियों वाला फोन Motorola edge 50 ultra इस दिन होगा लॉन्च, तगड़े कैमरा के साथ लेगा एंट्री

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 03:43 PM (IST)

    मोटोरोला अपने भारतीय ग्राहकों के लिए edge 50 ultra लाॉन्च कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने Motorola edge 50 ultra की लॉन्च डेट को लेकर जानकारियां दे द ...और पढ़ें

    moto ai की खूबियों वाला फोन Motorola edge 50 ultra इस दिन होगा लॉन्च
    moto ai की खूबियों वाला फोन Motorola edge 50 ultra इस दिन होगा लॉन्च

    HighLights

    1. मोटोरोला के इस फोन को ग्राहक दो कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।
    2. फोन Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ लाया जा रहा है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला अपने भारतीय ग्राहकों के लिए edge 50 ultra लाॉन्च कर रहा है।

    इसी कड़ी में कंपनी ने Motorola edge 50 ultra की लॉन्च डेट को लेकर जानकारियां दे दी हैं। कंपनी ने इस फोन का लैंडिंग पेज फ्लिपकार्ट पर जारी किया है।

    कब लॉन्च हो रहा है edge 50 ultra

    Motorola edge 50 ultra स्मार्टफोन को कंपनी 18 जून को लॉन्च कर रही है। कंपनी का नया फोन moto ai की खूबियों से लैस होगा।

    Motorola edge 50 ultra स्मार्टफोन को कंपनी AI पावर्ड टेलीफोटो ओआईएस कैमरा के साथ ला रही है। कंपनी का दावा है कि नए मोटोरोला फोन से 100 टाइम्स एआई सुपर जूम की सुविधा मिलेगी।

    क्यों खास है Motorola edge 50 ultra स्मार्टफोन

    Motorola edge 50 ultra स्मार्टफोन को कंपनी एआई पावर्ड कैमरा सिस्टम के साथ ला रही है। एआई की खूबियों के साथ फोन से बेस्ट क्वालिटी पिक्चर क्लिक करने में मदद मिलने वाली है-

    • मोटोरोला के इस फोन से ब्राइट फोटो क्लिक की जा सकेंगी।
    • नया मोटोरोला फोन छोटी से छोटी डिटेल को कैप्चर कर सकेगा।
    • फोन 50MP सेल्फी कैमरा के साथ आ रहा है, फोन की मदद से Hi res सेल्फी क्लिक करने में मदद मिलेगी।
    • मोटोरोला के इस फोन से सिंगल की जगह मल्टीपल फोकस पॉइंट की सुविधा मिलेगी।
    • edge 50 ultra स्मार्टफोन की मदद से यूजर को परफेक्ट पोर्ट्रेट कैप्चप करने में मदद मिलेगी।

    ये भी पढ़ेंः कहानी मोटोरोला की: दो भाईयों की मेहनत का नतीजा है स्मार्टफोन कंपनी, ऐसे शुरू हुआ था सफर...

    मोटोरोला के इस फोन को ग्राहक दो कलर ऑप्शन सिलीकॉन वीगन लेदर और फोरेस्ट ग्रे में खरीद सकेंगे। यह फोन अंडर वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है।

    मोटोरोला का यह नया फोन Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट और 12+512GB स्टोरेज के साथ लाया जा रहा है। फोन 125वॉट टर्बो पावर चार्जिंग के साथ लाया जा रहा है।

    खबरें और भी