Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Motorola Edge 50 Ultra के लॉन्च से पहले सामने आए स्पेक्स, जल्द होगी ग्लोबल मार्केट में एंट्री

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 08:00 PM (IST)

    इस फोन को भी एज सीरीज के अंदर ही लॉन्च किया जाएगा। इसमें कंपनी कई फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर शामिल करेगी। लॉन्च से पहले अपकमिंग फोन के स्पेक्स की जान ...और पढ़ें

    Motorola Edge 50 Ultra जल्द लॉन्च होगा।
    Motorola Edge 50 Ultra जल्द लॉन्च होगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Motorola ने हाल ही में फ्लैगशिप सेगमेंट के अंदर Motorola Edge 50 प्रो को लॉन्च किया है। इस फोन में पावरफुल चिपसेट और कई खास स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। अब टेक कंपनी ने एक नए स्मार्टफोन पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसे बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

    इस फोन को Motorola Edge 50 Ultra के नाम से कंपनी उतार सकती है। लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है।

    जल्द लॉन्च होगा Motorola Edge 50 Ultra

    इस फोन को भी एज सीरीज के अंदर ही लॉन्च किया जाएगा। इसमें कंपनी कई फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर शामिल करेगी। लॉन्च से पहले अपकमिंग फोन के स्पेक्स की जानकारी सामने आई है। इसको इसी महीने में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मोटोरोला का यह फोन भी फ्लैगशिप सेगमेंट में एंट्री लेगा।

    संभावित स्पेसिफिकेशन की डिटेल

    • रिपोर्ट्स में इस फोन के कई स्पेक्स की डिटेल सामने आ चुकी है। उम्मीद है कि अपकमिंग स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली हाई रेजॉल्यूशन डिस्प्ले दी जा सकती है। जो कि कर्व्ड डिस्प्ले होगी।
    • डिजाइन के लिहाज से देखें तो फोन ग्लास बैक के साथ मैटल मिडिल फ्रेम डिजाइन में आएगा। इसमें पंचहोल कटआउट सेल्फी कैमरा मिलेगा।
    • इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें लार्ज 1/1.3 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
    • इसमें परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm द्वारा विकसित लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिल सकता है। यह चिपसेट 12जीबी रैम के साथ जोड़ा जा सकता है।
    • इसमें 125 वॉट की चार्जिंग के साथ 125W वायर्ड चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग के साथ बड़ी मिलेगी। लेकिन यह कितने mAh की होगी इसकी डिटेल सामने नहीं आई है।

    ये भी पढ़ें- IMEI Number: खोए हुए फोन को खोजने के लिए जरूरी है ये खास नबंर, जानिए कैसे कर सकते हैं पता