विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz AMOLED डिस्प्ले

Published: Mon, 09 Nov 2026 05:00 PM (IST)

Motorola Edge 70 Fusion 5G पर Flipkart पर भारी छूट मिल रही है, जिससे यह फोन अब 30,999 रुपये में ...और पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz AMOLED डिस्प्ले

7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz AMOLED डिस्प्ले  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो Motorola Edge 70 Fusion आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस फोन को दिवाली के बाद शानदार डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर पहले के मुकाबले सस्ते में खरीदने का ये अच्छा मौका है।

फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे वक्त तक बैकअप दे सकती है। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। फोन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी अच्छा है। चलिए पहले इसकी कीमत जानते हैं...

Motorola Edge 70 Fusion पर डिस्काउंट

Flipkart इस Motorola Edge 70 Fusion के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर डिस्काउंट दे रहा है। फोन की कीमत वैसे तो 49,999 रुपये बताई गई है, लेकिन फिलहाल डिवाइस 38% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 30,999 रुपये में मिल रहा है। इस तरह फोन पर सीधे 19 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है।

फोन पर Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,975 रुपये तक की छूट भी मिल रही है। SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक की छूट क्रेडिट और डेबिट कार्ड दोनों पर मिल रही है। ऑफर्स के साथ फोन की प्रभावी कीमत घटकर 28,024 रुपये रह जाती है। फोन को आप 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर 3,167 रुपये प्रतिमाह देकर भी ले सकते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला एज 70 फ्यूजन में 6.78-इंच की 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रही है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन है। डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर है। फोन में 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है।

कैमरा की बात करें तो फोन में OIS के साथ 50MP का सोनी LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा है। साथ ही इसमें 13MP का अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। साथ ही इसमें 68W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- दिवाली सेल में Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP सेल्फी कैमरा और 6500 mAh बैटरी भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।