यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
80 हजार MRP वाले प्रीमियम 5G Smartphone को सस्ते में खरीदने का मिल रहा मौका, 30,000 की ऐसे करें बचत
Motorola Edge Plus Smart Deal Bumper Discount Offer बढ़िया कैमरा क्वालिटी के लिए किसी महंगे स्मार्टफोन को खोज रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकत ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। प्रीमियम और स्लीक डिजाइन वाले ब्रांडेड स्मार्टफोन पर बड़ी बचत करने का मौका मिल रहा। अगर आप ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो इस मौके का फायदा उठाया जा सकता है।
कौन-से स्मार्टफोन पर कर सकते हैं बड़ी बचत?
दरअसल इलेक्ट्रॉनिक कंपनी मोटोरोला के एक प्रीमियम डिवाइस Motorola Edge+ पर बड़ी बचत का मौका मिल रहा है। इस स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम वेरिएंट की एमआरपी की बात करें तो यह 79,999 रुपये है।

वहीं इस डिवाइस को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से खरीदते हैं तो डिवाइस पर 38% डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं। Motorola Edge+ को आप मात्र 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
बैंक ऑफर में कितने रुपये की कर सकते हैं बचत?
अमेजन से स्मार्टफोन Motorola Edge+ की खरीदारी करते हैं तो बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं। HSBC Cashback Card Credit Card से फोन की खरीदारी करने पर 250 रुपये की बचत कर सकते हैं।
.jpg)
हालांकि, इसके लिए मिनिमम परचेस वैल्यू 1000 रुपये होना जरूरी शर्त होगी। Motorola Edge+ को 2,389 रुपये की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। HDFC Bank Card से ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 3000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी पाया जा सकता है।ऑफर के लिए मिनिमम परचेस वैल्यू 40,000 होना जरूरी शर्त होगी।
खबरें और भी
Motorola Edge+ में क्या हैं खूबियां?
मोटोरोला का यह डिवाइस एक प्रीमियम 5G स्मार्टफोन है। फोन में आपको 256 GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन Thunder Grey कलर में खरीदा जा सकता है।
कंपनी का यह फोन एक हाईस्ट रेजोल्यूशन कैमरा स्मार्टफोन है। यानी अच्छी कैमरा क्वालिटी के लिए इस डिवाइस पर पैसा लगाया जा सकता है।
Disclaimer: Motorola Edge+ पर आर्टिकल में बताया गया ऑफर खबर लिखे जाने के दौरान का है। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर डिवाइस की कीमत में बदलाव होता रहता है। ऐसे में ग्राहकों को अपनी समझदारी और जिम्मेदारी पर ही खरीदारी की सलाह दी जाती है।