Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोटोरोला का नया फ्लिप फोन Motorola Razr 50 भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने लगाई मुहर

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 11:57 AM (GMT+05:30)

    मोटोरोला अपने ग्राहकों के लिए एक नया फ्लिप फोन ला रहा है। जी हां Motorola Razr 50 Ultra के बाद भारतीय ग्राहकों के लिए Motorola Razr 50 लाया जा रहा है। ...और पढ़ें

    Motorola Razr 50 चीन के बाद अब भारत में होगा लॉन्च
    Motorola Razr 50 चीन के बाद अब भारत में होगा लॉन्च

    HighLights

    1. Motorola Razr 50 अब भारत में लॉन्च हो रहा है
    2. Motorola Razr 50 इससे पहले चीन में आ चुका है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला अपने भारतीय ग्राहकों के लिए आए दिन नए फोन लॉन्च करता रहता है। कंपनी बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम फोन पेश करती है। इसी कड़ी में प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी की नई पेशकश Motorola Razr 50 रहने वाली है। इस फोन को लेकर कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक टीजर जारी कर दिया है।

    मोटोरोला ला रहा एक नया फ्लिप फोन

    प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी Motorola Razr 50 नाम से नया फ्लिप फोन ला रही है। ऑफिशियल टीजर में इस फोन का कंप्लीट लुक सामने आ चुका है। फोन को एक बड़े एक्सटर्नल डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है। कंपनी का ग्राहकों से कहना है कि इस फोन से आपको प्यार हो जाएगा।

    Razr 50 Ultra भारत में हो चुका है लॉन्च

    बता दें, मोटोरोला ने Razr 50 और Razr 50 Ultra को जून में चीन में लॉन्च किया था। जुलाई में अल्ट्रा वेरिएंट को दूसरी जगहों के लिए भी लॉन्च किया गया था, जिसमें भारत भी शामिल था। Motorola Razr 50 Ultra को भारत में 4 जुलाई को लॉन्च किया गया। अब Motorola Razr 50 को लाया जा रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी इस नए फोन को इस महीने के अंत तक लॉन्च कर सकती है।

    ये भी पढ़ेंः Motorola Razr 50 Ultra भारत में हुआ लॉन्च, Free मिल रहे 10 हजार रुपये के बड्स

    कल हो रही है Moto G45 5G की एंट्री

    मालूम हो कि कंपनी बजट सेगमेंट में कल यानी 21 अगस्त को Moto G45 5G फोन ला रही है। इस फोन का लैंडिंग पेज फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुका है। इसी के साथ हर बार की तरह लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग फोन के स्पेक्स को लेकर भी जानकारियां साफ हो चुकी हैं। Moto G45 5G फोन को कंपनी Snapdragon 6s Gen 3 पावरफुल प्रोसेसर के साथ ला रही है।

    खबरें और भी