Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MWC 2026 में Motorola आज पेश करेगा मुड़ने वाला 5G फोन, 8.1-इंच की स्क्रीन और 50MP कैमरा भी

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 08:00 AM (IST)

    मोटोरोला आज MWC 2026 में अपने पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन, मोटोरोला रेजर फोल्ड के पूरे स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा करेगा। इसमें 8.1-इंच 2 ...और पढ़ें

    MWC 2026 में Motorola आज पेश करेगा मुड़ने वाला 5G फोन, 8.1-इंच की स्क्रीन और 50MP कैमरा भी

    MWC 2026 में Motorola आज पेश करेगा मुड़ने वाला 5G फोन, 8.1-इंच की स्क्रीन और 50MP कैमरा भी 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन, मोटोरोला रेजर फोल्ड कंपनी ने पिछले महीने CES 2026 में ऑफिशियली लॉन्च किया था। हालांकि, उस वक्त कंपनी ने डिवाइस की न तो कीमत बताई थी और न ही इसके पूरे स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया था। हालांकि आज MWC 2026 में कंपनी अपने इस डिवाइस के फुल स्पेसिफिकेशन्स रिवील करने वाली है।

    कुछ वक्त पहले कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए, बताया था कि रेजर फोल्ड से जुड़ी डिटेल्स अगले हफ्ते बताई जाएंगी। चलिए इस डिवाइस के बारे में और विस्तार से जानते हैं...

    Motorola Razr Fold की लॉन्च डिटेल्स और एक्सपेक्टेड फीचर्स

    Motorola ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करने हुए बताया है कि रेजर फोल्ड की हर डिटेल 2 मार्च यानी आज MWC 2026 के दौरान बताई जाएगी। यह हैंडसेट ब्रांड का पहला बड़ी स्क्रीन वाला फोल्डेबल 5G फोन होने वाला है। बताया जा रहा है कि ये डिवाइस सीधे गैलेक्सी Z फोल्ड 7 और बीते दिन लॉन्च हुए हॉनर मैजिक V6 और गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड को टक्कर देगा। इंटरेस्टिंग बात यह है कि हॉनर ने अपना मैजिक V6 पहले ही लॉन्च कर दिया है।

    8.1-इंच का डिस्प्ले और शानदार कैमरा

    मोटोरोला के इस मुड़ने वाले फोन को पिछले महीने CES के दौरान पेश किया गया था। यह पैनटोन ब्लैकेन्ड ब्लू और पैनटोन लिली व्हाइट शेड्स में देखने को मिलेगा। डिवाइस में 2K रिज़ॉल्यूशन वाला 8.1-इंच का LTPO इनर डिस्प्ले मिलने वाला है जिसके साथ 6.6-इंच की एक्सटर्नल स्क्रीन हो सकती है।

    कैमरा की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का सोनी LYTIA मेन सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिल सकता है।

    Motorola Razr Fold की संभावित कीमत

    2 मार्च यानी आज इस Razr Fold के बारे में और जानकारी, यानी इसकी ऑफिशियल कीमत और इसकी उपलब्धता की जानकारी सामने आ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोल्डेबल की शुरुआती कीमत लगभग $1,500 यानी 1 लाख 40 हजार रुपये से कम होने की उम्मीद है, जो इसे Galaxy Z Fold 7 और Pixel 10 Pro Fold की शुरुआती कीमत से काफी कम रखेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Motorola आज रिवील करेगा 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 68W फास्ट चार्जिंग भी