Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MTNL Christmas Offer: प्रीपेड उपभोक्तओं को मिल रहा अनलिमिटेड डाटा

    By Sakshi Pandya Edited By:
    Updated: Wed, 26 Dec 2018 05:46 PM (IST)

    MTNL ने अपने मुंबई और दिल्ली के प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए नया Christmas Offer पेश किया है। यह ऑफर सीमित समय तक के लिए ही उपलब्ध है। ...और पढ़ें

    MTNL Christmas Offer: प्रीपेड उपभोक्तओं को मिल रहा अनलिमिटेड डाटा
    MTNL Christmas Offer: प्रीपेड उपभोक्तओं को मिल रहा अनलिमिटेड डाटा

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। MTNL ने अपने मुंबई और दिल्ली के प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए नया Christmas Offer पेश किया है। यह ऑफर सीमित समय तक के लिए ही उपलब्ध है। इस ऑफर की घोषणा MTNL ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की। इस ऑफर के तहत नए प्रीपेड उपभोक्ताओं को 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड डाटा एक्सेस मिलेगा। हालांकि, इस ऑफर में एक शर्त है। इसके तहत उपभोक्ताओं को 25 दिसंबर 2018 और 31 जनवरी 2019 के बीच नया प्रीपेड कनेक्शन बुक करवाना होगा।

    Christmas Offer डिटेल्स:

    नए ग्राहक जो लेटेस्ट ऑफर का चयन करेंगे, उन्हें न्यूनतम रिचार्ज करने की जरुरत नहीं होगी। हालांकि, ध्यान रहे की उपभोक्ता 2G और 3G डाटा का ही इस्तेमाल कर पाएंगे। MTNL ने अब तक अपनी 4G सेवाओं को रोल-आउट नहीं किया है।

    इससे पहले, कंपनी अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए नया ऑफर लेकर आई थी। इस ऑफर के तहत कंपनी प्रीपेड ग्राहकों को 120GB फ्री डाटा दे रही है। इस प्लान को Broadband-GSM Companion Scheme का नाम दिया गया है। इसके तहत यूजर्स को 5 साल की वैलिडिटी के साथ हर महीने 5GB डाटा मिलेगा।

    जिन यूजर्स का मासिक बिल रु 600 से रु 799 तक का आता है, उन्हें सिम पर एक साल तक 5GB डाटा प्रति महीने मिलेगा। जिन यूजर्स का मासिक बिल रु 800 से अधिक आता है, उन्हें सिम पर एक साल तक 10GB डाटा फ्री मिलता है। इससे एक साल तक कुल डाटा 120GB हो जाता है। डाटा खत्म होने के बाद, यूजर्स को 3 पैसे प्रति 10KB की दर से शुल्क देना होगा।

    वीडियो देखें: 

    यह भी पढें:

    Huawei Holiday Sale: स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 15000 रुपये तक का डिस्काउंट

    Flipkart Carnival Sale 2018: इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर मिल रहा है 70 फीसद तक का डिस्काउंट

    सरकार ने इन वेबसाइट्स के खिलाफ जारी की Warning 

    खबरें और भी