Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MWC 2024: Samsung Galaxy Ring मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में होगी पेश, अनोखी खूबियां बनाएंगी खास

    Updated: Mon, 26 Feb 2024 02:50 PM (IST)

    Samsung ने घोषणा करते हुए कहा कि गैलेक्सी रिंग को MWC 2024 में पहली बार शोकेस किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। सैमस ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy Ring को MWC 2024 में पेश किया जाएगा। (प्रतीकात्मक फोटो)
    Samsung Galaxy Ring को MWC 2024 में पेश किया जाएगा। (प्रतीकात्मक फोटो)

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 26 फरवरी से Barcelona में शुरू होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) ट्रेड शो में सैमसंग ने अपनी पहली स्मार्टफोन रिंग को शोकेस करने की पुष्टि कर दी है। यह स्मार्ट रिंग तीन कलर वेरिएंट और अलग-अलग साइज में पेश की जा सकती है।

    Samsung के द्वारा कहा गया है कि इस इवेंट में उसके पोर्टफोलियो में AI Suit भी जोड़ा जाएगा। आइए इस स्मार्ट रिंग के बारे में जान लेते हैं।

    MWC 2024 में दिखेगी झलक

    Samsung ने अपने न्यूजरूम के माध्यम से अपकमिंग स्मार्ट रिंग के बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा कि गैलेक्सी रिंग को MWC 2024 में पहली बार शोकेस किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। सैमसंग ने बताया कि गैलेक्सी रिंग को एक नए हेल्थ फॉर्म फैक्टर के रूप में पेश किया जाएगा। यह सैमसंग हेल्थ प्लेटफॉर्म से जुड़ा होगा। इसे "Samsung Health" नाम दिया गया है।

    ये भी पढ़ें- MWC 2024: इनफिनिक्स का Infinix GT Ultra फ्लैगशिप फोन 2.2 मिलियन AnTuTu score के साथ हुआ टीज

    हेल्थ फीचर्स से होगी लैस

    इस स्मार्ट रिंग में कंपनी हेल्थ फीचर्स पर खास फोकस करने वाली है। उम्मीद है कि इसमें 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 (ब्लड ऑक्जीजन) सेंसर, स्लीप मॉनिटरिंग ट्रैकर, बल्ड प्रेशर मॉनिटरिंग और कई आधुनिक फिटनेस ट्रैकिंग क्षमता मिलेंगी।

    अन्य प्रोडक्ट्स भी होंगे AI से लैस

    इस इवेंट में कंपनी गैलेक्सी एआई पर खास फोकस करने वाली है। पहले ही कन्फर्म हो चुका है कि Galaxy S23 series, Tab S9 series, Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 और Galaxy S23 FE जैसी सीरीजों को आधुनिक एआई फीचर्स से लैस किया जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- iQOO का नया फोन मार्केट में एंट्री को तैयार, कंपनी ने लॉन्च डेट से उठाया पर्दा