Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Whatsapp पर ग्रुप पार्टिसिपेंट जोड़ सकेंगे अब नए मेंबर्स, इन यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ नया फीचर

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 11 Jun 2023 07:37 AM (GMT+05:30)

    WhatsApp iOS latest Update वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। यूजर्स के लिए ग्रुप सेटिंग को लेकर एक नया ऑप्शन जोड़ा गया ...और पढ़ें

    new interface for the group settings screen and Add Other Participants option Whatsapp
    new interface for the group settings screen and Add Other Participants option Whatsapp

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ो यूजर्स करते हैं। एक बड़े यूजर ग्रुप वाले इस प्लेटफार्म पर यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स रोलआउट होते रहते हैं। अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। दरअसल कंपनी ने वॉट्सऐप आईओएस यूजर्स के लिए ग्रुप सेटिंग को लेकर एक नया बदलाव पेश किया है।

    ग्रुप सेटिंग में कौन-सा नया ऑप्शन जोड़ा गया है?

    वॉट्सऐप आईओएस पर ग्रुप एडमिन के लिए ग्रुप को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए एक नया ऑप्शन जोड़ा गया है।

    इस ऑप्शन के इस्तेमाल पर ग्रुप एडमिन, ग्रुप के दूसरे पार्टिसिपेंट्स को भी नए मेंबर्स जोड़ सकने की परमिशन दे सकेगा। वॉट्सऐप यूजर्स को ग्रुप सेटिंग में यह ऑप्शन Add Other participants के रूप में नजर आएगा। इसी के साथ आईओएस यूजर्स को ग्रुप सेटिंग स्क्रीन का भी एक नया इंटरफेस नजर आएगा।

    कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं नया फीचर?

    नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए ग्रुप एडमिन को ग्रुप सेटिंग पर जाना होगा। यहां यूजर नए ऑप्शन का इस्तेमाल करने के लिए टोगल को ऑन कर सकता है।

    इस ऑप्शन को एक्टिवेट करते ही ग्रुप के दूसरे पार्टिसिपेंट्स नए मेंबर्स को जोड़ सकते हैं। बता दें ग्रुप सेटिंग का यह कंट्रोल एडमिन के ही हाथ में होगा यानी किसी स्थिति में अगर एडमिन ऑप्शन के टॉगल को ऑफ रखता है तो ग्रुप के दूसरे पार्टिसिपेंट्स दूसरे मेंबर्स को नहीं जोड़ सकेंगे।

    आईओएस यूजर्स को कैसे मिलेगा नया अपडेट?

    दरअसल वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली WABetaInfo की एक रिपोर्ट की मानें तो वॉट्सऐप ने नया अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। नए अपडेट के साथ वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को ऐप स्टोर से ऐप को अपडेट करने की जरूरत होगी।

    खबरें और भी

    नया अपडेट बिल्ड नंबर 23.11.78 के साथ मिल रहा है। अगर किसी स्थिति में आप इस अपडेट के साथ वॉट्सऐप इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो इसके लिए कुछ और समय तक इंतजार करना होगा। कंपनी का नया अपडेट आने वाले दिनों में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होगा।