Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    iOS 17.4 अपडेट ने बढ़ाई iPhone यूजर्स परेशानी, मेल से लेकर चैट पर हो गलतियां; आपके साथ तो नहीं हो रहा ऐसा

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 09:01 AM (IST)

    आईफोन यूजर हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। क्या आपको भी iOS 17.4 अपडेट को लेकर टाइपिंग मिस्टेक से जुड़ी परेशानी आ रही है। अगर हां तो आप अके ...और पढ़ें

    नए iOS 17.4 अपडेट को लेकर परेशान हुए iPhone यूजर्स
    नए iOS 17.4 अपडेट को लेकर परेशान हुए iPhone यूजर्स

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आईफोन यूजर हैं और हाल ही में iOS 17.4 अपडेट को इंस्टॉल किया है तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। क्या आपके साथ भी इस अपडेट को लेकर किसी तरह की परेशानी आ रही है, अगर हां तो आप अकेले नहीं हैं।

    इस सेटिंग को लेकर आ रही परेशानी

    दरअसल, एपल के लेटेस्ट ओएस अपडेट iOS 17.4 को लेकर बहुत से यूजर्स को एक कॉमन परेशानी आ रही है।

    यह परेशानी फोन में टाइपिंग को लेकर हो रही गलतियों से जुड़ी है। ऑटो करेक्ट सेटिंग के इनेबल होने पर टाइपिंग मिस्टेक हो रही है तो यह परेशानी ऑटो करेक्ट सेटिंग से जुड़ी है।

    कौन-से यूजर्स को आ रही है परेशानी

    MacRumors की एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो टाइपिंग को लेकर हो रही गलतियों की यह परेशानी पुराने आईफोन मॉडल का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को आ रही है।

    हालांकि, किसी स्पेसिफिक मॉडल की जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

    ये भी पढ़ेंः iOS vs Android: पांच ऐसे कारण जिनमें iOS से बहुत पीछे रह जाते हैं Android डिवाइस, जानिए क्यों है ऐसा?

    कैसे दूर होगी टाइपिंग मिस्टेक की परेशानी

    MacRumors के मुताबिक, एपल बहुत जल्द अपने यूजर्स के लिए नया आईओएस 17.4.1 अपडेट लाने जा रहा है।

    इस नए अपडेट को आने वाले कुछ दिनों में कंपनी की ओर से रिलीज कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि एपल के नए अपडेट के साथ इस परेशानी को दूर कर लिया जाएगा।

    एरर-फ्री टाइपिंग के लिए करें ये काम

    फिलहाल आईफोन यूजर्स एरर-फ्री टाइपिंग के लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। अगर आईफोन में टाइपिंग को लेकर मिस्टेक हो रही है तो फोन को रिस्टार्ट किया जा सकता है।

    फोन को रिस्टार्ट करने के साथ ही सॉफ्टवेयर से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो जाती हैं।

    इसके अलावा, ऑटो करेक्ट सेटिंग के टॉगल को ऑन-ऑफ कर भी इस परेशानी को दूर करने की कोशिश कर सकते हैं।

    हालांकि, आईफोन यूजर्स के लिए बताए गए टिप्स परमानेंट सॉल्यूशन नहीं हैं, इन टिप्स के साथ कुछ समय तक काम चलाया जा सकता है।