Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple Vision Pro के लिए ऐप्स बना सकेंगे डेवलपर्स, कंपनी ने नए सॉफ्टवेयर टूल का किया एलान

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 22 Jun 2023 11:50 AM (IST)

    New software tools for developers to create apps For Apple Vision Pro आईफोन मेकर कंपनी ने Apple Vision Pro को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है। नया अपड ...और पढ़ें

    New software tools for developers to create apps For Apple Vision Pro
    New software tools for developers to create apps For Apple Vision Pro

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। एपल ने इस महीने की शुरुआत में ही अपने यूजर्स के लिए विजन प्रो को पेश किया है। विजन प्रो एपल का पहला मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट (spatial computing device) है। इस डिवाइस को visionOS के साथ लाया गया है।

    विजन प्रो की मदद से यूजर अपनी आंखों, हाथों और आवाज के जरिए कर फिजिकल स्पेस के साथ डिजिटल वर्ल्ड से कनेक्ट कर सकते हैं। इसी कड़ी में कंपनी ने विजन प्रो को लेकर डेवलपर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है।

    डेवलपर्स के लिए कौन-सा नया अपडेट जारी हुआ है?

    प्रीमियम डिवाइस मेकर कंपनी एपल ने कहा है कि डेवलपर्स विजन प्रो के लिए (spatial computing apps)ऐप्स को क्रिएट कर सकते है। यह अपडेट डेवलपर्स की ग्लोबल कम्युनिटी के लिए जारी किया गया है।

    कंपनी ने कहा है कि डेवलपर्स एपल प्लेटफॉर्म Xcode, SwiftUI, RealityKit, ARKit, और TestFlight का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

    ऐप डेवलप करने में एपल के कौन-से टूल आएंगे काम?

    कंपनी ने कहा है कि इन टूल्स के साथ डेवलपर्स नए टाइप के ऐप्स आसानी से क्रिएट कर सकेंगे। इन टूल्स की मदद से डेवलपर्स विंडोज के साथ 3D कंटेंट को शोकेस कर सकेंगे। इन टूल्स की मदद से डेवलपर्स यूजर्स के लिए बेहतरीन एक्सपीरियंस के साथ ऐप्स डेवलप कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    कंपनी ने कहा है कि डेवलपर्स visionOS ऐप्स और गेम्स के लिए Xcode के साथ Reality Composer Pro टूल का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस टूल की मदद से डेवलपर्स ऐप्स डेवलप करते हुए 3D कंटेंट को ऑप्टिमाइज कर सकेंगें। नए टूल की मदद से डेवलपर्स 3D मॉडल, इमेज, एनिमेशन, साउंड क्रिएट करने के साथ उन्हें प्रीव्यू पर भी कर सकेंगे। डेवलपर्स ऐप्स के साथ इंटरेक्ट भी कर सकेंगे।

    डेवलपर्स के लिए कहां खोले जा रहे हैं नए लैब?

    कंपनी डेवलपर्स के लिए एक नया लैब भी ओपन करने जा रही है। इन लैब्स को Cupertino, London, Munich, Shanghai, Singapore और Tokyo में ओपन किया जाएगा। नए लैब्स डेवलपर्स को उनके ऐप्स के साथ हैंड ऑन एक्सपीरियंस देने में काम आएंगे।