विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो क्या बंद हो जाएगा अनलिमिटेड डेटा कॉलिंग वाला रिचार्ज प्लान! टेलीकॉम कंपनियों ने ट्राई से क्या कहा

Published: Wed, 28 Aug 2024 04:14 PM (IST)

ग्राहकों को एक ही रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग डेटा और एसएमएस जैसे बेनिफिट तो मिलते हैं लेकिन इन प्लान ...और पढ़ें

टेलीकॉम कंपनियों ने क्यों नहीं मानी ट्राई की बात
टेलीकॉम कंपनियों ने क्यों नहीं मानी ट्राई की बात

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बीते महीने की शुरुआत में ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों के लिए रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाई हैं। ग्राहकों को एक ही रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस जैसे बेनिफिट तो मिलते हैं लेकिन इन प्लान की कीमत ज्यादा देनी पड़ती है। ऐसे में कई बार एक स्मार्टफोन यूजर को इन सभी बेनिफिट की जरूरत न के बराबर होती है। जैसे डेटा और कॉलिंग को बेसिक जरूरत तो मान सकते हैं लेकिन, एसएमएस की जरूरत बहुत कम मौकों पर पड़ती है। वहीं, एक स्मार्टफोन यूजर रिचार्ज प्लान के लिए पे करता है तो कहीं न कहीं उसे उस बेनिफिट के लिए भी चार्ज देने पड़ जाते हैं, जिसकी सही मायनों में उसे जरूरत ही नहीं है।

ठीक ऐसी स्थिति के लिए ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को बंडल पैक की जगह केवल एसएमएस या कॉल के पैक लाने का सुझाव दिया था। इससे उम्मीद की जा रही थी कि ग्राहकों को महंगे रिचार्ज प्लान से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियों ने अपना जवाब न में दिया है।

ट्राई ने क्या सुझाव दिया था

 टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने बीते महीने ही टेलीकॉम कंपनियों को कंसल्टेशन पेपर जारी किया था। इसमें कंपनियों को टैरिफ प्लान से जुड़ा प्रस्ताव दिया गया था। ट्राई का कहना था कि कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए केवल वॉइस और एसएमएस वाले ही रिचार्ज प्लान पेश करें। ट्राई ने इस पर 16 अगस्त तक कंपनियों से सजेशन की मांग की थी। इसी के साथ 23 अगस्त तक काउंटर सजेशन देने के लिए कहा गया था।

टेलीकॉम कंपनियों का क्या कहना है

टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि बंडल पैक की जगह केवल एसएमएस या कॉल के पैक लाने की जरूरत न के बराबर महसूस होती है। मौजूदा प्लान जिसमें कि सारे बेनिफिट मिलते हैं, यूजर्स के लिए बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Jio VS Airtel: मोबाइल रिचार्ज के साथ Free मिलेगा नेटफ्लिक्स, कौन-सी कंपनी का प्लान है सस्ता

जियो

जियो ने अपने जवाब में एक सर्वे के नतीजों को हवाला दिया है। इस सर्वे के मुताबिक, 91 प्रतिशत मोबाइल यूजर का मानना है कि मौजूदा रिचार्ज प्लान सस्ते हैं। 93 प्रतिशत यूजर्स का कहना है कि उनके पास रिचार्ज प्लान के कई ऑप्शन मौजूद हैं।

एयरटेल

एयरटेल का कहना है कि मौजूदा प्लान सिंपल हैं। ऐसे ग्राहक जिनकी उम्र ज्यादा है उनके लिए इस तरह के प्लान के बेनिफिट को समझना आसान है। ये प्लान सभी बेनिफिट के साथ आते हैं और इनमें किसी तरह के हिडन चार्जेस भी नहीं होते। अलग-अलग प्लान लाने से यूजर्स को इनके बेनिफिट को समझने में परेशानी आ सकती है।

वोडाफोन-आइडिया

वोडाफोन-आइडिया का कहना है कि केवल एसएमएस या कॉल के पैक लाने से डिजिटल डिवाइस की स्थिति पैदा होगी। नॉन-डेटा यूजर डिजिटल सेवाओं को इस्तेमाल करने को लेकर हतोत्साहित होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।