Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nokia का नया फीचर फोन: 45 दिन चलेगी बैटरी, इमरजेंसी में दूसरे डिवाइस भी करेगा चार्ज

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 10:00 AM (IST)

    HMD Global ने फिलीपींस में Nokia 300 4G Power Bank फीचर फोन लॉन्च किया है, जो कॉलिंग के साथ पावर बैंक का भी काम करता है। ...और पढ़ें

    Nokia का नया फीचर फोन: 45 दिन चलेगी बैटरी, इमरजेंसी में दूसरे डिवाइस भी करेगा चार्ज

    Nokia का नया फीचर फोन: 45 दिन चलेगी बैटरी, इमरजेंसी में दूसरे डिवाइस भी करेगा चार्ज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HMD Global फीचर फोन सेगमेंट में नया Nokia 300 4G Power Bank फोन लेकर आया है। ये फोन सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग तक सिमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर ये डिवाइस पावर बैंक की तरह दूसरे डिवाइस को भी चार्ज करने की क्षमता रखता है। जी हां इस फोन से आप किसी इमरजेंसी सिचुएशन में अपने अन्य डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

    डिवाइस को फिलहाल कंपनी ने फिलीपींस में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया है। फोन में 3700mAh की बड़ी बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग, 45 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम और मजबूत बॉडी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। चलिए पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं...

    Nokia 300 4G Power Bank की कीमत और उपलब्धता

    कीमत की बात करें तो Nokia 300 4G Power Bank को फिलीपींस में PHP 1,990 यानी करीब 2,900 रुपये की कीमत पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल कंपनी ने डिवाइस के अन्य देशों में इसकी लॉन्च डेट का एलान नहीं किया है, लेकिन डिमांड के बेस पर इसे दूसरे मार्केट में भी पेश किया जा सकता है।

    Nokia 300 4G Power Bank के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Nokia 300 4G Power Bank में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले मिल रहा है। फोन की बॉडी एंटी-स्लिप डिजाइन के साथ आती है। फोन में IP65 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिली हुई है, जिससे ये डिवाइस धूल और पानी की हल्की छींटों से भी सेफ रहता है। फोन में दी गई टॉर्च को लेकर कंपनी का दावा है कि यह रेगुलर फीचर फोन की टॉर्च से 5 गुना ज्यादा बेहतर है।

    खबरें और भी

    बड़ी बैटरी और 45 दिनों का स्टैंडबाय

    Nokia के इस नए फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 3700mAh बैटरी है, जो किसी फीचर फोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरियों में से बताई जा रही है। डिवाइस में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। कंपनी के अनुसार यह फोन 45 दिनों तक स्टैंडबाय, 26 घंटे तक कॉलिंग या म्यूजिक प्लेबैक और 23 घंटे तक टॉर्च इस्तेमाल का बैकअप दे सकता है।

    जरूरत पड़ने पर बन जाएगा Power Bank

    इतना ही नहीं इस फोन में Reverse Wired Charging फीचर भी मिल रहा है। साइड में मिल रहे एक बटन दबाते ही ये फोन पोर्टेबल पावर बैंक की तरह काम करने लगता है। डिवाइस 5W आउटपुट के साथ दूसरे छोटे डिवाइस या एक्सेसरीज को मिनटों में चार्ज कर सकता है।

    कंपनी बॉक्स में 4-in-1 USB केबल भी ऑफर कर रही है, जिससे अलग-अलग डिवाइस आसानी से चार्ज किए जा सकते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में कॉलिंग और मैसेजिंग के अलावा कई जरूरी फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें 4G नेटवर्क सपोर्ट, FM रेडियो, MicroSD कार्ड सपोर्ट (32GB तक) और 0.3MP रियर कैमरा भी है।

    यह भी पढ़ें- 8100mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ मिलेगा AI बटन भी