Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nokia 9 PureView: 5 रियर कैमरा से लैस यह स्मार्टफोन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Wed, 08 May 2019 03:27 PM (IST)

    Nokia 9 PureView पांच रियर कैमरा के साथ पेश हुए इस फोन को BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडडर्स सर्टिफिकेशन मिल गया है ...और पढ़ें

    Nokia 9 PureView: 5 रियर कैमरा से लैस यह स्मार्टफोन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च
    Nokia 9 PureView: 5 रियर कैमरा से लैस यह स्मार्टफोन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Nokia 9 PureView स्मार्टफोन को MWC 2019 में पेश किया गया था। अब इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। पांच रियर कैमरा के साथ पेश हुए इस फोन को BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडडर्स सर्टिफिकेशन मिल गया है। इससे यह जाहिर होता है कि इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा एक नोकिया स्मार्टफोन जिसका मॉडल नंबर TA-1182 है, इसे वाई-फाई और ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं।

    Nokia Mobile का टीजर हुआ जारी: Nokia Mobile के फेसबुक पेज पर एक वीडियो टीजर जारी किया गया है। इसमें फैन्स से कहा गया है कि Nokia 9 PureView से शानदार फोटोज लेने के लिए तैयार हो जाएं। वहीं, अब Nokia 9 PureView को BIS सर्टिफिकेशन भी मिल गया है। इस फोन को BIS डाटाबेस में TA-1087 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। वहीं, मॉडल नंबर TA-1182 के नोकिया स्मार्टफोन की बात की जाए तो वाई-फाई सर्टिफिकेशन वेबसाइट के मुताबिक, यह फोन एंड्रॉइड पाई पर काम करेगा। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन दिया गया है।

    अगर आप नोकिया के सस्ते स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं तो Amazon पर जाकर खरीद सकते हैं। Nokia 1Nokia 2.1, और Nokia 6.1 Plus को खरीदने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें। 

    Nokia 9 PureView के फीचर्स: इस फोन की खासियत इसका रियर कैमरा है। इस फोन में कुल मिलाकर 6 कैमरा मौजूद है। इसका रियर कैमरा पेंटा सेटअप के साथ आता है। इसमें से पांच सेंसर 12 मेगापिक्सल के हैं। इन 5 मे से दो सेंसर RGB डाटा के साथ वहीं 3 सेंसर मोनोक्रोम डाटा है। वहीं, छठा सेंसर 3D ToF है। नोकिया के मुताबिक, ये 6 कैमरा एक साथ काम कर सकते हैं। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    अन्य फीचर्स: इसमें 5.99 इंच का P-OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें QHD+ रेजोल्यूशन दिया गया है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेकर्शन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 128 जीब की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। यह एंड्रॉइड वन पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 3320 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन में IP67 सर्टिफिकेशन मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G और ड्यूल VoLTE, USB 3.1 टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5.0, ड्यूल-बैंड वाई-फाई एसी, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    नया Nokia स्मार्टफोन खरीदने के बाद आपको एसेसरीज भी चाहिए होंगी। इसके लिए भी Amazon पर कई विकल्प मौजूद हैं। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

    यह भी पढ़ें:

    31 दिसंबर 2019 से इन स्मार्टफोन्स पर यूजर्स नहीं चला पाएंगे WhatsApp

    Google Pixel 3a vs OnePlus 6T: कीमत से फीचर्स तक कौन है ज्यादा दमदार

    Rs 15000 से कम कीमत में ये स्मार्टफोन्स आते हैं फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप