Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nokia 9 PureView भारत में 6 जून को हो सकता है लॉन्च, 5 रियर कैमरा से है लैस

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Thu, 30 May 2019 08:55 AM (IST)

    HMD Global भारत में Nokia 9 PureView को 6 जून को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अगले हफ्ते होने वाले एक इवेंट का इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है ...और पढ़ें

    Nokia 9 PureView भारत में 6 जून को हो सकता है लॉन्च, 5 रियर कैमरा से है लैस
    Nokia 9 PureView भारत में 6 जून को हो सकता है लॉन्च, 5 रियर कैमरा से है लैस

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global भारत में Nokia 9 PureView को 6 जून को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अगले हफ्ते होने वाले एक इवेंट का इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि इस इवेंट में Nokia 9 PureView को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इनवाइट में इस फोन का कोई भी जिक्र नहीं किया गया है। इस फोन को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। यह फोन पांच रियर कैमरा से लैस है।

    Nokia 9 PureView की भारतीय कीमत: ग्लोबल मार्केट में इस फोन की कीमत 699 डॉलर यानी करीब 48,300 रुपये है। यह फोन मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी भारत में कीमत क्या होगी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि इस फोन की कीमत 45,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये के बीच हो सकती है। इससे पहले NokiaPowerUser की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसके मुताबिक Nokia 9 PureView की कीमत भारत में 46,999 रुपये हो सकती है।

    अगर आप नोकिया के सस्ते स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं तो Amazon पर जाकर खरीद सकते हैं। Nokia 5.1, Nokia 3.1 Plus और Nokia 6.1 Plus को खरीदने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें। 

    Nokia 9 PureView के फीचर्स: इस फोन की खासियत इसका रियर कैमरा है। इस फोन में कुल मिलाकर 6 कैमरा मौजूद है। इसका रियर कैमरा पेंटा सेटअप के साथ आता है। इसमें से पांच सेंसर 12 मेगापिक्सल के हैं। इन 5 मे से दो सेंसर RGB डाटा के साथ वहीं 3 सेंसर मोनोक्रोम डाटा है। वहीं, छठा सेंसर 3D ToF है। नोकिया के मुताबिक, ये 6 कैमरा एक साथ काम कर सकते हैं। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    इसमें 5.99 इंच का P-OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें QHD+ रेजोल्यूशन दिया गया है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेकर्शन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 128 जीब की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। यह एंड्रॉइड वन पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 3320 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन में IP67 सर्टिफिकेशन मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G और ड्यूल VoLTE, USB 3.1 टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5.0, ड्यूल-बैंड वाई-फाई एसी, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    Galaxy J8 और Galaxy J6 को अगर आप खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आप इन लिंक्स पर जाकर क्लिक कर सकते हैं। यहां आपको कई ऑफर्स भी मिल जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें:

    Flipkart Month-End Mobiles Fest: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा ₹37,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    Redmi 7A की कीमत और उपलब्धता का हुआ खुलासा, 6 जून से चीन में शुरू होगी सेल

    BSNL के इन यूजर्स को मिलेगा अनिलिमिटेड डाटा, कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप