Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nokia G42 5G स्मार्टफोन 11GB रैम और 50MP कैमरे के साथ धमाकेदार एंट्री को तैयार, 11 सितम्बर को लॉन्च होगा फोन

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 01:44 PM (IST)

    Nokia G42 5G Launching On 11 September 2023 नोकिया का नया 5G स्मार्टफोन Nokia G42 5G के नाम से आ रहा है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल (पूर्व में ट ...और पढ़ें

    11GB रैम और 50MP कैमरे के साथ Nokia G42 5G धमाकेदार एंट्री को तैयार
    11GB रैम और 50MP कैमरे के साथ Nokia G42 5G धमाकेदार एंट्री को तैयार

    HighLights

    1. Nokia G42 5G को 6GB रैम और 5GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ लाया जा रहा है।
    2. Nokia G42 5G को 6.56 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ लाए जाने की जानकारी मिली है।
    3. Nokia G42 5G फोन में सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जा रहा है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। नोकिया के सुपर फास्ट 5G स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने नई जानकारियां दे दी हैं। हाल ही में नोकिया ने एक टीजर शेयर कर अपने अपकमिंग 5G स्मार्टफोन को लेकर 6 सितम्बर को नया अपडेट शेयर करने की बात कही थी।

    वहीं 6 सितंबर यानी आज नोकिया ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। नए वीडियो में 5G स्मार्टफोन के नाम से लेकर लॉन्चिंग तारीख की जानकारी दी गई है।

    कब हो रहा Nokia G42 5G लॉन्च

    नोकिया का नया 5G स्मार्टफोन Nokia G42 5G के नाम से आ रहा है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर एक टीजर वीडियो शेयर किया है।

    Nokia G42 5G स्मार्टफोन 11 सितम्बर को लॉन्च हो रहा है। इसके अलावा, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर Nokia G42 5G स्मार्टफोन का पेज लाइव हो चुका है। फोन के टीजर के साथ Nokia G42 5G के प्रोसेसर, कैमरा और डिस्प्ले को लेकर जानकारियां दे दी गई हैं।

    Nokia G42 5G के स्पेसिफिकेशन

    • Nokia G42 5G को ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 480+ चिपसेट के साथ लाया जा रहा है।
    • Nokia G42 5G को 6.56 इंच HD+ डिस्प्ले 720x1612 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया जा रहा है।
    • फोन की डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए डिवाइस Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ लाया जा रहा है।
    • Nokia G42 5G को 6GB रैम और 5GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ लाया जा रहा है। फोन में 128GB बिल्ट इन स्टोरेज मिलेगी।
    • Nokia G42 5G को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया जा रहा है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर, 2MP मैक्रो लेंस के साथ लाया जा रहा है। फोन में 8MP फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जा रहा है।
    • Nokia G42 5G स्मार्टफोन को यूजर्स के लिए So Purple और So Grey कलर ऑप्शन के साथ लाया जा रहा है।