Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धमाकेदार एंट्री लेगा Nubia का 64MP टेलीफोटो कैमरा, 6000mAh बैटरी और 16 GB रैम वाला ये खास फोन, यहां जानें जरूरी डिटेल

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 01:00 PM (IST)

    Nubia ने अपने लेटेस्ट फोन की लॉन्च डेट की जानकारी दे दी है। अपकमिंग Nubia Z60 ultra दिंसबर में लॉन्च होगा जिसके बारे में कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट ...और पढ़ें

    Nubia Z60 Ultra इस दिन होगा लॉन्च, यहां जानें डिटेल
    Nubia Z60 Ultra इस दिन होगा लॉन्च, यहां जानें डिटेल

    HighLights

    1. Nubia Z60 Ultra को 19 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा
    2. इसमें 64MP टेलीफोटो कैमरा, 6000mAh बैटरी और 16 GB रैम मिलता है।
    3. यह डिवाइस Nubia Z50 Ultra का सक्सेसर है, जिसे इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nubia ने अपने कस्टमर्स के लिए नए डिवाइस लाता रहता है। हाल ही में कंपनी ने Red Magic 9 सीरीज को लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके लेटेस्ट फोन यानी Nubia Z60 Ultra की लॉन्च डेट की जानकारी साझा कर दी है। 

    फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको बहुत से खास फीचर्स मिलते हैं, जिसमें स्नैपड्रेगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 64MP टेलीफोटो कैमरा, 6000mAh बैटरी और 16 GB रैम आदि शामिल है। आज हम आपको इस फोन के बारे में विस्तार से बताएंगे।

    कब लॉन्च होगा डिवाइस

    • Nubia ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्टर जारी करते हुए Nubia Z60 Ultra के लॉन्च तारीख की घोषणा की है।
    • ये डिवाइस 19 दिसंबर दोपहर 2 बजे (चीन का समय) लॉन्च किया जाएगा।
    • बता दें कि यह डिवाइस Nubia Z50 Ultra का सक्सेसर है, जिसे इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था।
    • इस पोस्टर में लॉन्च डेट के अलावा कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस के कई फीचर्स सामने आगए है।

    यह भी पढ़ें - Sanpdragon 8 Gen 3: Nubia के इन स्मार्टफोन में मिलेगा Qualcomm का लटेस्ट चिपसेट, जानिए क्यों है इतना खास

    Nubia Z60 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

    • सबसे पहले अगर फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8-इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है।
    • प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया जाएगा, जिसे 16 GB तक LPDDR5X रैम और 1 TB तक UFS 4.0 स्टोरेज से जोड़ा गया है।
    • वहीं अगर कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें OIS-असिस्टेड 50MP का प्राइमरी स्नैपर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64MP का ओमनीविज़न OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा।
    • फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा भी है।
    • Nubia Z60 Ultra में आपको 80W चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी भी दी गई है।

    यह भी पढ़ें -5000mAh बैटरी, 11GB रैम और 50MP कैमरा वाले Redmi 12 पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, यहां जानें सारी जरूरी डिटेल

    खबरें और भी