यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
साल के अंत तक 13 करोड़ हो जाएगी 5जी सब्सक्राइबर की संख्या, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
एरिक्सन इंडिया के प्रमुख नितिन बंसल ने कहा कि मोबाइल नेटवर्क ने भारत में सामाजिक और आर्थिक समावेशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस ...और पढ़ें

आइएएनएस, नई दिल्ली। वर्ष2023 के अंत तक देश में 5जी सब्सक्राइबर की संख्या 13 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं 2029 तक इसके बढ़कर 86 करोड़ हो जाने का अनुमान है। एरिक्सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2029 के अंत तक कुल सब्सक्राइबर में 5जी ग्राहकों की हिस्सेदारी 68 प्रतिशत हो जाएगी।
रिपोर्ट में हुआ खुलासा
एरिक्सन इंडिया के प्रमुख नितिन बंसल ने कहा कि मोबाइल नेटवर्क ने भारत में सामाजिक और आर्थिक समावेशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इससे देश को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के सरकार की दृष्टिकोण को समर्थन मिलता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 4जी की शुरुआत ने देश में कनेक्टिविटी और डाटा बढ़ोतरी में प्रमुख भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें- India Q2 GDP Growth: जुलाई-सितंबर में 7.6 फीसदी की रफ्तार से दौड़ी इकोनॉमी, जारी हुए आंकड़े
घट जाएंगे 4G यूजर्स
जिस तेजी के साथ लोग 5जी की ओर स्थानांतरित हो रहे हैं, उससे 4जी सब्सक्राइबर 2023 के 87 करोड़ से घटकर 2029 तक 39 करोड़ रह जाएगी। 2029 तक कुल मोबाइल सब्सक्राइर की संख्या 127 करोड़ हो जाने का अनुमान है। प्रति स्मार्टफोन डाटा प्रयोग की बात करें तो 2023 में यह 31 जीबी प्रति माह से बढ़कर 2029 में लगभग 75 जीबी प्रतिमाह हो जाएगी। वैश्विक स्तर पर 5जी सब्सक्राइबर की संख्या साल के अंत तक 61 करोड़ हो जाने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- देश के सात शहरों में तीन गुना बढ़ी 'अल्ट्रा लग्जरी' मकानों की बिक्री, 58 संपत्तियों का हुआ सौदा