Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Olympic Games Paris 2024: ओलंपिक के छठे दिन Google ने बनाया सर्फिंग थीम पर Doodle

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 09:00 AM (IST)

    आज पेरिस ओलंपिक का छठा दिन है। इसी कड़ी में टेक कंपनी गूगल रोजाना अपने यूजर्स के लिए ओलंपिक को लेकर एक नया डूडल जारी कर रही है। आज का गूगल डूडल सर्फिं ...और पढ़ें

    Olympic Games Paris 2024: आज का गूगल डूडल सर्फिंग थीम पर
    Olympic Games Paris 2024: आज का गूगल डूडल सर्फिंग थीम पर

    HighLights

    1. पेरिस ओलंपिक के मौके पर गूगल ने डूडल जारी किया है।
    2. गूगल रोजाना किसी एक खेल पर डूडल जारी कर रहा है।
    3. आज गूगल सर्च पर एवोकाडो वाला डूडल नजर आ रहा है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओलंपिक के छठे दिन गूगल ने सर्फिंग थीम पर डूडल बनाया है। मालूम हो कि गूगल इन दिनों रोज पेरिस ओलंपिक को लेकर एक नया डूडल बना रहा है। हर दिन डूडल किसी खास खेल की थीम पर बनाया जा रहा है। बीते दिन यानी ओलंपिक के पांचवे दिन गूगल ने अपने यूजर्स को एक गेम वाला डूडल पेश किया था।

    गूगल डूडल में एवोकाडो कर रहा पानी में तैराकी

    गूगल सर्च पर आते हैं तो एवोकाडो वाला डूडल नजर आता है। गूगल के इस डूडल में एवोकाडो पानी में तैरता दिखाजा जा रहा है। इस डूडल पर क्लिक करते हैं तो ओलंपिक खेल पेरिस 2024 के तहत सर्फिंग शॉर्टबोर्ड से जुड़ी सारी जानकारियां स्क्रीन पर नजर आने लगती हैं।

    इस डूडल पर क्लिक करने के साथ गूगल यूजर्स सर्फिंग के शेड्यूल और नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, सर्फिंग शॉर्टबोर्ड के तहत खास जानकारी, मेडल, नॉकआउट जैसी डिटेल्स को भी चेक किया जा सकता है।

    गूगल ने इस डूडल को एक खास डिस्क्रिप्शन भी दिया है। आज के गूगल डूडल का डिस्क्रिप्शन है- सांसों को थाम देने वाले बैरल और वाइट वॉटर वाइपआउट। आज के डूडल में सर्फिंग का मज़ा लें!

    26 जुलाई को जारी हुआ था पहला ओलंपिक डूडल

    गूगल ने 26 जुलाई को ओलंपिक की शुरुआत के साथ पहला डूडल जारी किया था। गूगल डूडल को Paris Games Begin! के साथ शेयर किया गया था। गूगल ने जानकारी दी थी कि यह एनिमिटेड डूडल 2024 समर गेम्स को मनाने के रूप में खास हैं। समर गेम्स 2024 इस बार फ्रांस होस्ट कर रहा है।

    ये भी पढ़ेंः Google Pixel 9 series के लॉन्च से पहले सस्ती हुई Pixel 8 Series, हजारों रुपये कम हो गया दाम

    छठे दिन भारत के पास तीन पदक जीतने का मौका

    पेरिस ओलंपिक में भारत अब तक दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। छठे दिन भारत के पास तीन पदक जीतने का मौका होगा। आज भारतीय एथलीट्स 15 इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। इन में से दो इवेंट में भारत के पास मेडल जीतने का मौका होगा।

    खबरें और भी