Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OnePlus 12 India Launch Event: अर्ली बर्ड टिकट की हुई घोषणा, जानिए कैसे कर सकते हैं हासिल

    Updated: Thu, 04 Jan 2024 11:26 AM (IST)

    OnePlus जल्द ही अपनी प्रीमियम डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। कंपनी अपने स्मूथ बियॉन्ड बिलीफ लॉन्च इवेंट में OnePlus 12 और OnePlus 12R को लॉन ...और पढ़ें

    OnePlus 12 की अर्ली बर्ड टिकट है उपलब्ध, यहां जानें डिटेल
    OnePlus 12 की अर्ली बर्ड टिकट है उपलब्ध, यहां जानें डिटेल

    HighLights

    1. वनप्लस ने अपने वनप्लस 12 लॉन्च इवेंट के अर्ली बर्ड टिकट की घोषणा कर दी है।
    2. कंपनी इस फोन को 23 जनवरी को लॉन्च होगा।
    3. कंपनी Oneplus 12 के साथ OnePlus 12R को भी लॉन्च करेगी।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टॉप क्लास स्मार्टफोन में गिना जाने वाला स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus जल्द ही अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन यानी OnePlus 12 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी इस फोन को OnePlus 12R के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है।

    इसी सिलसिले को जारी रखते हुए वनप्लस ने अपने 'स्मूथ बियॉन्ड बिलीफ' लॉन्च इवेंट के लिए अर्ली बर्ड टिकट सेल की घोषणा कर दी है। जैसा कि हम बता चुके है कि इस इवेंट में वनप्लस 12 और वनप्लस 12R स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि आप इस अर्ली बर्ड टिकट को कैसे खरीद सकते हैं।

    कब लॉन्च होगा फोन

    • वनप्लस ने अपने 'स्मूथ बियॉन्ड बिलीफ' लॉन्च इवेंट 23 जनवरी को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित करने वाला है।
    • अगर आप इसे लाइव देखना चाहते हैं तो आप एक टिकट खरीद सकते हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने वाले है।
    • वनप्लस 12 इवेंट के अर्ली बर्ड टिकट 3जनवरी दोपहर 3:30 बजे लाइव हो गई है और एक टिकट पाने के लिए आपको 599 रुपये खर्च करने होंगे।
    • कंपनी ने बताया कि इस टिकट के अपने खास फायदे है, जिसमें आपको न केवल वनप्लस 12 सीरीज के पीछे की तकनीक की झलक मिलेगी, तकनीकी एक्सपर्ट और वनप्लस कम्युनिटी के साथ जुड़ने का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा आपको एक्सक्लूसिव वनप्लस मर्चेंडाइज भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें - 200MP कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आज लॉन्च होगी Redmi की ये सीरीज, कीमत से स्पेसिफिकेशंस तक जानें क्या होगा खास

    कैसे खरीदें टिकट

    • जैसा कि हम बता चुके है कि वनप्लस 'स्मूथ बियॉन्ड बिलीफ' लॉन्च इवेंट 23 जनवरी, 2024 को लाइव होगा। अगर आप इसकी अर्ली बर्ड टिकट खरीदना चाहते हैं तो आपको हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
    • यूजर्स अर्ली बर्ड टिकट के लिए OnePlus. in या पेटीएम इनसाइडर पर जा सकते हैं।
    • इस प्लेटफॉर्म पर आपको बैनर लगे दिखाई देते हैं, जहां से आप टिकट खरीद सकते हैं।
    • अगर आप Oneplus.in पर टिकट खरीदने वाले RCC मेंबर है तो आपको 50 प्रतिशत की छूट मिल सकती है।

    कितनी हो सकती है कीमतें

    • कई रिपोर्ट में इन डिवाइस की कीमतों की जानकारी सामने आई है। वनप्लस 12 के बेस वेरिएंट की कीमत 58,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच हो सकती
    • वहीं वनप्लस 12R की कीमतें 40,000 से 42,000 रुपये के बीच हो सकती है।

    यह भी पढ़ें - नया Smartphone खरीदते समय इन बातों का खास ध्यान रखते हैं भारतीय, यहां जानें डिटेल

    खबरें और भी