यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
120Hz रिफ्रेश रेट, 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 50MP कैमरा वाला OnePlus 12 जल्द ग्लोबली होगा लॉन्च, कंपनी ने बताई तारीख
हाल ही में वनप्लस ने अपने लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन यानी OnePlus 12 को चीन में लॉन्च किया है। ये डिवाइस अब ग्लोबली लॉन्च होने वाली है जिसके लिए कंप ...और पढ़ें

HighLights
- वनप्लस 12 को 23 जनवरी, 2024 को वैश्विक बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
- यूरोप में इस डिवाइस के साथ वनप्लस 12R को भी लॉन्च किया जाएगा।
- OnePlus 12R और OnePlus 12 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के बजाय स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus ने हाल ही में चीन में अपने फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 को लॉन्च किया है। बता दें कि अब इस डिवाइस को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी शुरू हो गई है। कंपनी ने बताया कि
वनप्लस 12 को 23 जनवरी, 2024 को वैश्विक बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी एंटवर्प, बेल्जियम में आयोजित नेवर सेटल समिट में दी गई थी।
ये समिट वनप्लस ब्रांड के दस साल पूरे होने की खुशी में आयोजित किया गया था। वनप्लस बेनेलक्स के कंट्री मैनेजर अलेक्जेंडर वेंडरहेघे ने यह भी बताया कि कि यूरोप में इस डिवाइस के साथ वनप्लस 12R को भी लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Google Gemini: क्यों खास और बेहतर है Google का लेटेस्ट Ai मॉडल? यहां जानें सारी जरूरी डिटेल
ये डिवाइस भी होंगे लॉन्च
- इस डिवाइस को लेकर कई खबरे सामने आई है । पता चला है कि OnePlus 12R और OnePlus 12 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के बजाय स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट होगा।
- स्मार्टफोन के अलावा वनप्लस ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) पर भी काम करेगा। हालांकि कंपनी ने उन प्रोडक्ट के बारे कोई बड़ी डिटेल नहीं दी है।
- इसके अलावा कंपनी वनप्लस बड्स 3 के लॉन्च की भी प्लानिंग कर रहा है। बता दें कि 12R को चीन में OnePlus ACE 3 के साथ रीब्रांड किया जाएगा।
वनप्लस 12 के फीचर्स
- डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.82-इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले है, जिसमें QHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
- वनप्लस 12 में आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलता है, जो 24GB तक LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है।
- इस डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप वनप्लस है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और हैसलब्लैड इमेज प्रोसेसिंग कैमरा सिस्टम है।
- बैटरी की बात करें तो इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,400mAh की बैटरी मिलती है।
यह भी पढ़ें- Email रिसीव करने में आ रही है परेशानी तो Gmail यूजर्स के काम आएगी ये टिप्स, यहां जानें सारी डिटेल