Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    256GB स्टोरेज वाले OnePlus फोन के साथ और भी रंगीन हुई होली! Free Earbuds के साथ सस्ता मिलेगा आज Smartphone

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 09:30 AM (IST)

    एक नया फोन खरीदने का मन है तो होली से पहले वनप्लस के एक खास फोन को खरीद सकते हैं। दरअसल हम यहां OnePlus 12R की बात कर रहे हैं। बीते दिन ही 20 मार्च 20 ...और पढ़ें

    256GB स्टोरेज वाले OnePlus फोन के साथ और भी रंगीन हुई होली!
    256GB स्टोरेज वाले OnePlus फोन के साथ और भी रंगीन हुई होली!

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।  होली से पहले फ्री ईयरबड्स के साथ एक नया फोन खरीदा जा सकता है। अगर आप अपने पुराने फोन से बोर हो गए हैं और नया डिवाइस खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है।

    वनप्लस ने बीते दिन यानी 20 मार्च 2024 को ही अपने यूजर्स के लिए OnePlus 12R का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है।

    इस नए वेरिएंट (8GB+256GB) की पहली सेल आज लाइव होने जा रही है। आइए जल्दी से फोन की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डाल लें-

    OnePlus 12R के नए वेरिएंट की कीमत

    OnePlus 12R पहले केवल दो वेरिएंट में मौजूद था। ग्राहक इस फोन की खरीदारी 8GB/16GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ ही कर पा रहे थे।

    पहले 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज का ही ऑप्शन मिल रहा था। अब ज्यादा स्टोरेज का फायदा मिल रहा है। इस वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है।

    बैंक डिस्काउंट में सस्ता मिलेगा फोन

    पहली सेल में फोन की खरीदारी करते हैं तो वनप्लस के इस फोन पर 1000 रुपये की छूट का फायदा उठाया जा सकता है। फोन 41,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    इस कीमत पर फोन के साथ बड्स भी मिलेंगे। बता दें, ग्राहकों को यह डिस्काउंट ICICI Bank Card और OneCard के साथ मिल रहा है।

    OnePlus 12R के स्पेक्स

    प्रोसेसर- Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म

    वेरिएंट- 3

    रैम और स्टोरेज- 8GB/16GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज

    डिस्प्ले- 6.6 इंच Super AMOLED Display, FHD+ रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट

    कैमरा- 50MP Sony IMX890+ 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस+2MP मैक्रो लेंस 16MP फ्रंट लेंस

    बैटरी- 5500mAh, 100W SUPERVOOC Charging Support

    कलर- Cool Blue, Iron Gray और Electro Violet (Genshin Impact Edition)

    ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy A55 5G VS OnePlus 12R: 40 हजार रुपये के बजट में कौन-सा फोन है दमदार, यहां समझें अंतर

    OnePlus 12R की सेल डिटेल्स

    नया वेरिएंट- 8GB रैम और 256GB स्टोरेज

    पहली सेल- दोपहर 12 बजे,  21 मार्च, 2024

    वेबसाइट- वनप्लस और अमेजन

    कीमत- 42,999 रुपये

    डिस्काउंट के बाद कीमत- 41,999 रुपये