Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus का 7,500mAh बैटरी वाला 5G फोन इस दिन आएगा, 100W फास्ट चार्जिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 11:00 AM (IST)

    OnePlus 15T की लॉन्च डेट घोषित हो गई है, यह 24 मार्च को चीन में लॉन्च होगा। यह कॉम्पैक्ट मिड-फ्लैगशिप फोन 7,500mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और स्नैप ...और पढ़ें

    OnePlus का 7,500mAh बैटरी वाला 5G फोन इस दिन आएगा, 100W फास्ट चार्जिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    OnePlus का 7,500mAh बैटरी वाला 5G फोन इस दिन आएगा, 100W फास्ट चार्जिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपना एक और कॉम्पैक्ट मिड-फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इस डिवाइस की लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी है। इस हैंडसेट को OnePlus 15T के नाम से पेश किया जाएगा और इसे अगले हफ्ते देश में लॉन्च किया जाएगा।

    कंपनी ने स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए हैं, जिनसे पता चलता है कि यह ब्रांड 5 अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट में इस फोन को लॉन्च करने वाला है। यह भी पक्का हो गया है कि OnePlus 15T तीन अलग-अलग कलर में आएगा जिनमें ब्लैक और वाइट कलर भी शामिल होगा।

    OnePlus 15T की लॉन्च डेट

    कंपनी ने अपनी चीनी वेबसाइट पर अनाउंस कर दिया है कि OnePlus 15T 24 मार्च को शाम 7 बजे बीजिंग के समय के अनुसार यानी अगर आप भारत में हैं, तो शाम 4:30 बजे IST लॉन्च होगा। फोन को प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को CNY 299 यानी लगभग 4,000 रुपये की कीमत वाले वायरलेस हेडफोन फ्री में मिलेंगे।

    डिवाइस को आप 5 अलग अलग वेरिएंट 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB, 16GB + 512GB, और 16GB + 1TB स्टोरेज मॉडल में खरीद सकते हैं।

    OnePlus 15T के संभावित फीचर्स

    OnePlus 15T में 6.32 इंच का 165Hz फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। टीजर पोस्ट से पता चलता है कि फोन में 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला LUMO इमेजिंग सिस्टम भी देखने को मिल सकता है। यह भी कन्फर्म हो गया है कि फोन में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलेगी।

    खबरें और भी

    आने वाले इस कॉम्पैक्ट डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही हैंडसेट में 7,500mAh की बड़ी बैटरी भी मिलने वाली है जिसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

    फोन में बाईपास चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही कहा जा रहा है कि Pure Cocoa और Relaxing Matcha कलर वाले डिवाइस के पिछले हिस्से में AG फ्रॉस्टेड ग्लास पैनल देखने को मिलेगा।

    मिलेगा खास बैक पैनल

    दरअसल इस तरह के बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नहीं पड़ते और इसका मैट टेक्सचर भी बना रहता है। वहीं, Healing White Chocolate कलर वाले डिवाइस में कथित तौर पर एक नई 'माइक्रो-आर्क ऑक्सीडेशन' प्रोसेस का इस्तेमाल किया गया है।

    इस प्रोसेस की मदद से फोन के मेटल फ्रेम और पिछले हिस्से में लगे ग्लास पैनल, दोनों पर एक जैसा वाइट कलर फिनिश मिलता है।

    यह भी पढ़ें- OnePlus का 7,500mAh बैटरी वाला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप 5G फोन, 100W का सुपर फ्लैश चार्जिंग भी