OnePlus का 200MP कैमरा वाला नया 5G फोन: 9,000mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
OnePlus 16 जल्द ही 200MP प्राइमरी कैमरा, 9,000mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर के साथ ...और पढ़ें

OnePlus का 200MP कैमरा वाला नया 5G फोन: 9,000mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है जिसे कंपनी OnePlus 16 के नाम से पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी सबसे पहले इस फोन को अक्टूबर की शुरुआत में चीन में पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले ही डिवाइस के काफी फीचर्स सामने आ गए हैं।
मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने भी OnePlus 16 के कुछ कैमरा स्पेक्स का खुलासा किया है, जिससे पता चलता है कि कंपनी इस बार कैमरा डिपार्टमेंट में बड़ा अपग्रेड करने की तैयारी में है।
OnePlus 16 में कैमरा होगा सबसे खास
अपकमिंग OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में बड़ा 1/1.4 इंच सेंसर मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर डिटेल और फोटो क्वालिटी ऑफर कर सकता है। रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस सब-सीरीज में OnePlus 16 ऐसा पहला डिवाइस हो सकता है, जिसमें इतना बड़ा 200MP कैमरा सेंसर मिल सकता है।
साथ ही फोन के रियर कैमरा सेटअप में 50MP का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। डिवाइस में 1/1.95 इंच का Sony सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा 50MP का नया अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है, इसका मतलब है कि फोन में स्टैंडर्ड फोटोग्राफी, ऑप्टिकल जूम और वाइड-एंगल शॉट्स के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
फोन के सेल्फी कैमरा में भी इस बार बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 16 में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट मिलेगा। इससे सेल्फी ज्यादा शार्प और बेहतर फोकस के साथ आएगी।
OnePlus 16 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
कुछ रिपोर्ट्स में फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए हैं जहां बताया गया है कि OnePlus 16 में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Android 17 बेस्ड ColorOS 17, डुअल स्पीकर्स, X-axis वाइब्रेशन मोटर और IP68/IP69 रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है। इस बार डिवाइस में नई जनरेशन का BOE ओरिएंटल डिस्प्ले भी देखने को मिल सकता है।
फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जबकि सपोर्टेड गेम्स में रिफ्रेश रेट 185Hz तक जा सकता है। डिस्प्ले में OnePlus और BOE द्वारा मिलकर विकसित X4 लाइट-एमिटिंग मटेरियल के यूज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Amazon सेल: OnePlus के 8000mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले
