Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OnePlus के इन यूजर्स के लिए हुआ Android 14 का एलान, ऐसे इन्स्टॉल करें ColorOS 14 का स्टेबल वर्जन

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 08:30 AM (IST)

    वनप्लस अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Android 14 बेस्ड ColorOS 14 अपडेट रिलीज कर रही है। इससे पहले कंपनी ColorOS 14 का बीटा अपडेट पेश कर रही थी। अब Col ...और पढ़ें

    OnePlus के इन यूजर्स के लिए हुआ ColorOS 14 का एलान
    OnePlus के इन यूजर्स के लिए हुआ ColorOS 14 का एलान

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Android 14 बेस्ड ColorOS 14 अपडेट रिलीज कर रही है। इससे पहले कंपनी ColorOS 14 का बीटा अपडेट पेश कर रही थी।

    वनप्लस के कौन-से यूजर्स के लिए जारी हुआ अपडेट

    अब ColorOS 14 का स्टेबल वर्जन रिलीज किया जा रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपने OnePlus Ace 2 Pro फोन यूजर्स के लिए एक लिए नया अपडेट जारी किया है।

    OnePlus Ace 2 Pro यूजर्स के लिए वनप्लस की ओर से ColorOS 14 का स्टेबल वर्जन रोलआउट किया जा रहा है। यह अपडेट बीटा के साथ-साथ नॉन बीटा यूजर्स के लिए भी पेश हो चुका है। यह अपडेट चीन में पेश किया गया है।

    ये भी पढ़ेंः realme C67 5G की ये पांच खूबियां जीत लेंगी दिल, जानिए क्यों खरीदना चाहिए नया Smartphone

    OnePlus Ace 2 यूजर्स ऐसे करें अपडेट इन्स्टॉल

    नया सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि यूजर के फोन में ColorOS 13.1.1.552 वर्जन रन हो रहा हो। 

    • सबसे पहले फोन की Settings पर आना होगा।
    • यहां About और Tap on Version Information पर क्लिक करना होगा।
    • अब ऊपर दांयी ओर से सेटिंग्स को सेलेक्ट करना होगा।
    • अब Early Adapter पर टैप कर ColorOS 14 Official version पर टैप करना होगा।
    • यहां I Read Privacy Policy को सेलेक्ट कर Apply Now पर टैप करना होगा।

    ColorOS 14 में मिल रहे हैं ये फीचर्स

    1. एक नए यूजर इंटरफेस के साथ यूजर को एक्वा डायनैमिक डिजाइन मिलेगा।
    2. Always On Display के यूजर को नया गो ग्रीन स्टाइल मिलेगा।
    3. लोकेशन और कॉन्टैक्ट के बेस पर बिटमोजी स्टीकर्स की सुविधा मिलेगी।
    4. यूजर के नए अपडेट में बैटरी लाइफ को लेकर भी सुधार देखने को मिलेगा।
    5. इसके अलावा, नए अपडेट के साथ ROM Vitalization के साथ 20GB स्टोरेज, RAM Vitalization के साथ स्मूदर मल्टीटास्किंग की सुविधा मिलेगी।
    6. यूजर को कंटेंट सेलेक्ट करने के लिए स्मार्ट टच की सुविधा भी मिलेगी।

    इस अपडेट को इन्स्टॉल करने के लिए फोन में 50 प्रतिशत बैटरी और 5GB तक इंटरनल स्टोरेज की जरूरत होगी।