यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लॉन्च से पहले दिखी OnePlus Ace 3 सीरीज की झलक, इस दिन होगी मार्केट में शानदार एंट्री
वनप्लस चाइनीज मार्केट में जल्द ही OnePlus Ace 3 सीरीज को पेश करने वाली है। सीरीज के लॉन्च होने से पहले कंपनी ने अपकमिंग सीरीज का एक टीजर जारी किया है। ...और पढ़ें

HighLights
- यह सीरीज 4 जनवरी को चाइना पेश होगी।
- वनप्लस ने इसका एक टीजर जारी किया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक कंपनी वनप्लस चाइना में जल्द एक और नई सीरीज पेश करने वाली है। हाल ही में इस सीरीज का ऑफिशियल टीजर जारी किया गया है। जिसमें अपकमिंग सीरीज के कई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है और डिजाइन का भी पता चला है। इसे OnePlus Ace 3 सीरीज के नाम से मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।
कब दस्तक देगी सीरीज
इस सीरीज को कंपनी 4 जनवरी को चाइना में अनाउंस करने वाली है। जबकि वैश्विक स्तर पर इसे 23 जनवरी को लाया जाएगा। इसके लिए अगले हफ्ते एक लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा।

बता दें, ये फोन वनप्लस 12R का ही रिब्रांड वर्जन होने वाला है। इस फोन को कंपनी तीन कलर ऑप्शन्स के साथ लेकर आने वाली है। जिसमें स्टार ब्लैक, मून सी ब्लू और सेंड गोल्ड शामिल हैं।
कंपनी के द्वारा जारी किए गए पोस्टर से पता चलता है कि इसमें रैन टच डिस्प्ले प्रदान किया जाएगा। इसमें ProXDR सपोर्ट के साथ फोटोन मेट्रिक्स डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह डिस्प्ले यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करेगी।
ये भी पढ़ें- 200MP कैमरा और 16GB रैम के साथ आने वाली Samsung की इस प्रीमियम सीरीज के फीचर्स आए सामने, जल्द होगा लॉन्च
क्या दिए जाएंगे स्पेसिफिकेशन
- जारी किए गए टीजर के मुताबिक आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
- जिसमें अल्ट्रा क्लियर इमेज क्वालिटी फीचर, हाइपरलाइट टेक, शेडो इमेज एल्गोरिद्म जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
- इस सीरीज में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 Soc प्रोसेसर प्रदान करेगी।
- इसमें पावर देने के लिए 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5500 एमएएच की बैटरी प्रदान की जाएगी।
ये भी पढ़ें- सस्ते बजट में Vivo लेकर आने वाला है शानदार 5G Smartphone, लॉन्च से पहले सामने आ चुकी है कीमत