यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत में इस दिन एंट्री करेगा OnePlus का पहला फोल्डेबल फोन, यहां जानें डेट के साथ अन्य डिटेल्स
Oneplus के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इन्हीं चर्चाओं के बीच कंपनी ने अपने इस डिवाइस के लॉन्च की तारीख का भी खुलासा कर दिया है। ...और पढ़ें

HighLights
- वनप्लस ओपन की लॉन्च डेट सामने आ गई है।
- ये डिवाइस भारत में 19 अक्टूबर को लॉन्च होगा।
- बता दें कि वनप्लस ओपन Samsung के फोल्डेबल फोन को टक्कर दे सकता है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत के साथ-साथ दुनिया भर में अपने स्मार्टफोन के चलते जानी जाने वाली कंपनी वनप्लस अपने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस डिवाइस को भारत में 19 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
बता दें कि वनप्लस ओपन कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन है, जिसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा कर दी गई है। भारत में यह डिवाइस 19 अक्टूबर यानी अगले हफ्ते ही लॉन्च होने वाली है। जैसा कि गहम जानते हैं कि फोल्डेबल फोन बाजार में सैमसंग का दबदबा रहा है, लेकिन अब वनप्लस इसे टक्कर दे सकता है।
जैसा कि हम जानते हैं कि लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस के फीचर्स और कीमत ऑनलाइन लीक हो गए है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
हल्का होगा वनप्लस ओपन
- जानी मानी टेक कंपनी ने लॉन्च के कुछ समय पहले ही इस बात पर जोर दिया था कि यूजर्स को तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस देने के लिए इस डिवाइस को डिजाइन किया गया है।
- कंपनी ने यह भी जानकारी मिली है कि वनप्लस का फोल्डेबल फोन हल्का भी है और इसका डिजाइन भी पतला है।
- इसके अलावा वनप्लस ओपन में स्क्रीन क्रीज पर लाइन नहीं पड़ेगी। इसके कैमरे का परफॉर्मेंस भी काफी अच्छा बताया जा रहा है।
- कंपनी का कहना है कि वनप्लस ओपन ऑल-राउंड फ्लैगशिप-लेवल एक्सपीरियंस देने के लिए ये फोल्डेबल स्मार्टफोन डिजाइन किया गया है। यह मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दी है।

यह भी पढ़ें - WhatsApp अपने यूजर्स के लिए ला रहा है नया फीचर, ग्रुप चैट इवेंट बनाने और मैनेज करने में होगा मददगार
वनप्लस ओपन की भारत में कीमत
- कई ऑनलाइन रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि वनप्लस ओपन की कीमत 1,699 डॉलर यानी करीब 1,41,490 रुपये हो सकती है।
- अब ये देखना होगा कि वनप्लस अपने पहले फोल्डेबल फोन की कीमत कैसे तय करने वाला है।
वनप्लस ओपन के स्पेसिफिकेशंस
- इस डिवाइस के कई फीचर्स सामने आए है। वनप्लस के इस फोल्डेबल फोन में आपको 7.8 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं इसका आउटर डिस्प्ले 6.3 इंच का डिस्प्ले होगा।
- प्रोसेसर की बात करें तो इस डिवाइस में आपको क्वालकॉम के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलेगा, जिसे 18 GB रैम और 512 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।
- कंपनी द्वारा शेयर टीजर से पता चला है कि इसमें एक अलर्ट स्लाइडर भी होगा। इसके अलावा फोल्डेबल फोन गैपलेस हिंज डिजाइन के साथ आ सकता है, जिसे वनप्लस और ओप्पो दोनों ने विकसित किया है।
यह भी पढ़ें - OnePlus Pad Go: टैबलेट पहली सेल में 20 अक्टूबर को होगा पेश, आज से प्री-बुकिंग शुरु; जानिए कीमत और ऑफर डिटेल्स
खबरें और भी