यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
24GB रैम और AMOLED डिस्प्ले के साथ OnePlus Ace 2 Pro जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 50MP Sony कैमरा
OnePlus Ace 2 Pro हाल ही में वनप्लस ऐस 2 प्रो स्मार्टफोन को 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा है। स्मार्टफोन को गीकबेंच लिस्टिंग में भी देखा गया था। वनप ...और पढ़ें

HighLights
- वनप्लस ऐस 2 प्रो स्मार्टफोन को 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट
- अगस्त 2023 में OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन होगा लॉन्च
- एयरोस्पेस-ग्रेड 3डी कूलिंग की होगी सुविधा
नई दिल्ली, टेक डेस्क। सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 स्मार्टफोन के लॉन्च के तुरंत बाद वनप्लस ने आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन के नाम की पुष्टि की है। आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन को वनप्लस ओपन कहा जाएगा। वनप्लस ऐस 2 सीरीज़ में एक नए स्मार्टफोन पर भी काम कर रहा है।
हाल ही में वनप्लस ऐस 2 प्रो स्मार्टफोन को 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा है। स्मार्टफोन को गीकबेंच लिस्टिंग में भी देखा गया था। वनप्लस ने आगामी स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि कर दी है।

OnePlus Ace 2 Pro की स्पेसिफिकेशन
OnePlus ने खुलासा किया है कि कंपनी अगस्त 2023 में OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वनप्लस ने स्पष्ट रूप से आगामी डिवाइस की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि कंपनी आगामी सप्ताह में लॉन्च की तारीख की घोषणा करेगी। वनप्लस ने यह भी घोषणा की कि आगामी डिवाइस में दुनिया की पहली एयरोस्पेस-ग्रेड 3डी कूलिंग की सुविधा होगी। कंपनी का दावा है कि एयरोस्पेस-ग्रेड 3डी कूलिंग सबसे पॉवरफुल वैपर चेंजर होगा।
OnePlus Ace 2 Pro के फीचर्स
आगामी वनप्लस स्मार्टफोन में 9140mm² का वेपर चैंबर होगा। वनप्लस ने पुष्टि की है कि आगामी डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC प्रोसेसर होगा। डिवाइस में 3.36GHz के साथ ओवरक्लॉक्ड स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC होने की जानकारी है। एयरोस्पेस-ग्रेड सुपरकंडक्टिंग थर्मल ग्रेफाइट में सामान्य गर्मी फैलाने वाले ग्रेफाइट की तुलना में 41% सुधार होता है। वनप्लस ने यह भी कहा है कि नई टेक्नोलॉजी आगामी वनप्लस 12 सीरीज़ और वनप्लस नॉर्ड 5 स्मार्टफोन से लैस होगी।
OnePlus Ace 2 Pro की खासियत
एक नई रिपोर्ट के मुताबिक आगामी वनप्लस स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले होगा। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। चिपसेट को संभवतः 24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। उम्मीद है कि यह डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX 890 सेंसर शामिल होगा। वनप्लस द्वारा डिवाइस को 5000 एमएएच की बैटरी से लैस करने की संभावना है।